होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले प्रणव सिरोही: आधुनिक समर नीति में 'सब कुछ जायज' है
इस मसले पर बोले प्रणव सिरोही: आधुनिक समर नीति में 'सब कुछ जायज' है
वैसे भी चाणक्य नीति में शत्रु से पार पाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद तो आधुनिक समर नीति में 'जंग में सब कुछ जायज' है, जैसे सिद्धांत को स्वीकार्यता मिल चुकी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
भारत और कनाडा के संबंध ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच गए हैं। कनाडा ने आरोप लगाया है कि उसकी धरती पर मौजूद भारतीय एजेंट खालिस्तान समर्थक तत्वों को निशाना बनाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
संयोग से ये आरोप ऐसे समय सामने आए हैं, जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए चर्चा में है। इस मामले पर पत्रकार प्रणव सिरोही ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, पता नहीं कि विदेश में 'अज्ञात व्यक्ति' वाले मामले से लारेंस बिश्नोई ग्रुप का कोई जुड़ाव है या नहीं और यह सही भी है या गलत, लेकिन सच यही है कि स्टेट यानी देश को तमाम (विरोधी) नॉन-स्टेट इलीमेंट्स की चुनौती झेलनी पड़ती है और ऐसी सभी चुनौतियों की काट कानूनी-नैतिक दायरे में रहकर नहीं की जा सकती है।
वैसे भी चाणक्य नीति में शत्रु से पार पाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद तो आधुनिक समर नीति में 'जंग में सब कुछ जायज' है, जैसे सिद्धांत को स्वीकार्यता मिल चुकी है। शिवाजी महाराज का भी सिद्धांत रहा कि छिपे हुए दुश्मनों से छापामार तरीके से ही निपटा जाता है।
आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब कनाडा ने इस तरह सबूत पेश किए बिना आरोप पर आरोप लगाए हैं। निज्जर हत्याकांड में भी कनाडा अब तक कोई सबूत पेश नहीं कर सकी है लेकिन उसने ये जरूर कह दिया कि उसको मारने में भारतीय एजेंटों की भूमिका है। जिसके बाद भारत सरकार ने कनाडा के इस बयान को मनगढ़ंत बताया था।
पता नहीं कि विदेश में 'अज्ञात व्यक्ति' वाले मामले से लारेंस बिश्नोई ग्रुप का कोई जुड़ाव है या नहीं और यह सही भी है या गलत, लेकिन सच यही है कि स्टेट यानी देश को तमाम (विरोधी) नॉन-स्टेट इलीमेंट्स की चुनौती झेलनी पड़ती है और ऐसी सभी चुनौतियों की काट कानूनी-नैतिक दायरे में रहकर नहीं…
— Pranav Sirohi (@pranavsirohi) October 15, 2024
टैग्स भारत कनाडा तनाव कनाडा पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग