होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस के शासनकाल में नीतियां लचर और संदिग्ध थी : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
कांग्रेस के शासनकाल में नीतियां लचर और संदिग्ध थी : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
इससे पहले शरीफ ने तेहरान में सोमवार को कहा था कि वह सभी विवादों को हल करने के लिए’ भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के साथ बातचीत करने की अपनी इच्छा दोहराते हुए कहा कि दोनों पक्षों को साथ बैठकर कश्मीर, पानी और आतंकवाद सहित सभी मुद्दों का समाधान करना चाहिए।
इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने एक टीवी डिबेट में कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में नीतियां लचर और संदिग्ध थी। उन्होंने कहा, मोदी विरोध व भाजपा विरोध से होते होते कब लक्ष्मण रेखा पार करके विपक्ष के नेता भारत विरोध तक चले जाते हैं।
यह उन्हें समझना चाहिए पाकिस्तान के साथ साथ चीन के भी संदर्भ में कांग्रेस के शासनकाल में जो लचर और संदिग्ध नीतियां रही। और आज के शासनकाल में जो ठोस नीतियां है तथ्यों की कसौटी पर कसा जाए तो तस्वीर साफ़ हो जाती है।
आपको बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत पर जोर देने का शहबाज का यह इस सप्ताह दूसरा बयान था। इससे पहले शरीफ ने तेहरान में सोमवार को कहा था कि वह सभी विवादों को हल करने के लिए’ भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
मोदी विरोध व भाजपा विरोध से होते होते कब लक्ष्मण रेखा पार करके विपक्ष के नेता भारत विरोध तक चले जाते हैं यह उन्हें समझना चाहिए पाकिस्तान के साथ साथ चीन के भी संदर्भ में कांग्रेस के शासनकाल में जो लचर और संदिग्ध नीतियां रही और आज के शासनकाल में जो ठोस नीतियां है तथ्यों की कसौटी… pic.twitter.com/MUi3r4HXCR
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) May 28, 2025
टैग्स