होम / सोशल मीडिया / फिल्म 'बार्बी' को लेकर अभिभावक नाराज, आनंद नरसिम्हन ने CBFC से पूछा ये बड़ा सवाल
फिल्म 'बार्बी' को लेकर अभिभावक नाराज, आनंद नरसिम्हन ने CBFC से पूछा ये बड़ा सवाल
कई अभिभावक शिकायत कर रहे हैं कि वो अपने बच्चों को यह फिल्म दिखाने लेकर गए, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म छोड़कर निकलना पड़ा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
बॉक्स ऑफिस पर इस समय 3 हॉलीवुड फिल्मों का जमकर जलवा दिखाई दे रहा है। एक तरफ टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7', क्रिस्टोफर नोलन जैसे महान निर्देशक की फिल्म 'ओपेनहाइमर' और मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग स्टार ‘बार्बी’, ये 3 फिल्में इस समय टिकट खिड़की पर खूब कमाई कर रही हैं, लेकिन इनमें से 2 फिल्मों को लेकर देश में विवाद हो रहा है।
दरअसल 'ओपेनहाइमर' में एक सेक्स सीन में 'भगवतगीता' को दिखाए जाने के बाद देश में इसका विरोध हो रहा है, वहीं फिल्म 'बार्बी' के कंटेंट को लेकर भी कई अभिभावक शिकायत कर रहे हैं कि वो अपने बच्चों को यह फिल्म दिखाने लेकर गए, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म छोड़कर निकलना पड़ा।
इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर आनंद नरसिम्हन ने ट्वीट कर केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से सवाल पूछा है। उन्होंने ट्वीट किया, ओपेनहाइमर की चिंताओं के बीच कई माता-पिता फिल्म बार्बी पर आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं। आश्चर्य है, अपशब्दों और यौन संकेत वाली PG13 फिल्म सभी के लिए उपयुक्त मानी जाती है?
कई माता-पिता, जो छोटे बच्चों के साथ गए थे, कुछ ही मिनटों में शॉक्ड होकर वापस चले गए। उन्होंने अपने बच्चों को किस चीज से अवगत करवाया होगा? आपको बता दें कि एक्टर जूही परमार ने बार्बी फिल्म में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म में दिखाए गए आपत्तिजनक सींस और फिल्म की लैंग्वेज को लेकर नोट भी शेयर किया है। वरिष्ठ पत्रकार और एंकर आनंद नरसिम्हन के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Amid Oppenheimer concerns many parents raising Red Flag on movie Barbie. Surprised, PG13 movie with expletives& sexual innuendo is deemed appropriate for all? Many parents who went with lil kids have walked out in mins,shocked! at what they have exposed their kids to! CBFC?
— Anand Narasimhan?? (@AnchorAnandN) July 26, 2023
टैग्स आनंद नरसिम्हन