होम / सोशल मीडिया / पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में अब पहले जैसा दम नहीं: रजत शर्मा
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में अब पहले जैसा दम नहीं: रजत शर्मा
यह पाकिस्तान की फितरत है। जब मुनीर जंग हार कर फील्ड मार्शल बन सकता है तो फरहान और हारिस को क्रिकेट के मैदान में पिट कर नायक बनने की कोशिश करने से कौन रोक सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में कहा है कि हमें अब भारत बनाम पाकिस्तान मैचों को राइवलरी कहना बंद कर देना चाहिए।अगर दो टीमों ने 15 मैच खेले हैं और स्कोर 8-7 है, तो वह एक राइवलरी है। यहां यह 12-3 है। कोई मुकाबला ही नहीं है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने भी अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने कहा, सूर्यकुमार यादव की यह बात बिल्कुल सही है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में अब पहले जैसा दम नहीं है। खेल के मैदान में हार-जीत होती रहती है, लेकिन पाकिस्तान ने क्रिकेट के मैदान को युद्धभूमि में बदलने की कोशिश की। कभी बंदूक चलाने का संकेत किया तो कभी लड़ाकू विमानों को गिराने का इशारा किया।
यह केवल झुंझलाहट है और कुछ नहीं। यह पाकिस्तान की फितरत है। जब मुनीर जंग हार कर फील्ड मार्शल बन सकता है तो फरहान और हारिस को क्रिकेट के मैदान में पिट कर नायक बनने की कोशिश करने से कौन रोक सकता है। पहले दस ओवर में जब पाकिस्तान की टीम ठीक-ठाक बल्लेबाज़ी कर रही थी, तब पाकिस्तानी टिप्पणीकार अपनी टीम को आक्रामक और अत्यंत प्रतिभाशाली बता रहे थे।
अगले दस ओवर में जब वे रन नहीं बना पाए और जब पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी की धुनाई की, तब यही टिप्पणीकार पाकिस्तानी टीम के अनुभवहीन होने का रोना रोने लगे।
जब अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों पर शानदार क्रिकेटीय प्रहार करते हुए तेज़ी से रन बनाए तो पाकिस्तानी टिप्पणीकारों के पास उनकी प्रशंसा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। हालांकि मेरी राय शुरू से यही रही कि पाकिस्तान की टीम के साथ मैच खेलने की कोई आवश्यकता नहीं है।
लेकिन जिस प्रकार भारतीय टीम ने दो मुकाबलों में पाकिस्तान को रुलाया, उसे देखकर यह शिकायत समाप्त हो गई। ऐसा प्रतीत हुआ कि अधिक उछलने वाले पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान में बुरी तरह हराकर एक सशक्त संदेश दिया गया।
सूर्यकुमार यादव की ये बात सही है कि पाकिस्तान की cricket team में अब पहले जैसा दम नहीं है. खेल के मैदान में हार-जीत होती रहती है लेकिन पाकिस्तानियों ने cricket field को battlefield में बदलने की कोशिश की. कभी बंदूक का इशारा किया तो कभी fighter planes गिराने का इशारा किया. ये… pic.twitter.com/TIUcnlt3cL
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) September 22, 2025
टैग्स