होम / सोशल मीडिया / विपक्ष ने सही दबाब बनाया लेकिन आखिर में उल्टा काम कर दिया: मुकेश माथुर
विपक्ष ने सही दबाब बनाया लेकिन आखिर में उल्टा काम कर दिया: मुकेश माथुर
मोदी-शाह को पांच राज्यों के चुनाव से कुछ माह पहले नौ साल की उपलब्धियां गिनाने का अद्भुत अवसर दे दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
लोकसभा में तीन दिन तक चर्चा के बाद विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में कोर्ट का फैसला आया, अब उसके पक्ष-विपक्ष में जो परिस्थितियां बनीं, उसमें हिंसा का दौर शुरू हुआ। महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुए। यह अपराध अक्षम है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कोशिश कर रही है। जिस तरह से प्रयास चल रहे हैं, करीबी भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा।
इस पूरे मामले पर पत्रकार अमित माथुर ने विपक्ष को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा, 'मणिपुर पर चर्चा हो, पीएम को जवाब देना चाहिए, कितना सही दबाव बनाया था विपक्ष ने। अंततः किसी इंडियन ने आइडिया दिया कि अविश्वास प्रस्ताव लाओ बोलना ही पड़ेगा। लाए। लेकिन सदन में पहुंचे जीरो तैयारी के साथ। उल्टा काम कर दिया।
मोदी-शाह को पांच राज्यों के चुनाव से कुछ माह पहले नौ साल की उपलब्धियां गिनाने और ‘जब हम तीसरे टर्म में आएंगे' वाला विश्वास दिखाने का अद्भुत अवसर दे दिया। खुद तो वॉक आउट कर गए लेकिन करोड़ों जनता को तो देखने से न रोक पाए। विपक्ष लूजर रहा। देखना बाकी है कि मणिपुर हारा या जीता।'
बता दें कि विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव पर भी आपने कैसी चर्चा की, इससे आपके दरबारी भी बहुत दुःखी हैं।
मणिपुर पर चर्चा हो, पीएम को जवाब देना चाहिए, कितना सही दबाव बनाया था विपक्ष ने। अंततः किसी इंडियन ने आइडिया दिया कि अविश्वास प्रस्ताव लाओ बोलना ही पड़ेगा। लाए। लेकिन सदन में पहुंचे जीरो तैयारी के साथ।
— Mukesh Mathur (@mukesh1275) August 10, 2023
उल्टा काम कर दिया। मोदी-शाह को पांच राज्यों के चुनाव से कुछ माह पहले नौ साल की… pic.twitter.com/koaWS5NwJS
टैग्स