होम / सोशल मीडिया / किसी को अंदाजा नहीं था कि केजरीवाल ऐसे रंग बदलेंगे: राजीव सचान
किसी को अंदाजा नहीं था कि केजरीवाल ऐसे रंग बदलेंगे: राजीव सचान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार की शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इसी मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक यूजर के विचार पर अपनी राय व्यक्त की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार की शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया लेकिन अभी भी उन्होंने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि सीएम केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे। वो दिल्ली के सीएम थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं विचार हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अगर किसी से डरते हैं तो वो अरविंद केजरीवाल ही हैं।
इसी मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक यूजर के विचार पर अपनी राय व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि एक दिन करप्शन के मामले में ही दिल्ली के सीएम अरेस्ट होंगे।
इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए राजीव सचान से लिखा, 'केजरीवाल का समर्थन कर पछताने और फिर खुद को ठगा महसूस करने वालों की संख्या लाखों में है। इन सबको सच में लगा था कि केजरीवाल वाकई नई तरह की राजनीति करने आए हैं, लेकिन उन्होंने तो बाबा भारती और डाकू खड़ग सिंह वाली कहानी दोहरा दी। इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के बहाने देश की जनता की आंखों में जैसी धूल झोंकी गई, उसकी मिसाल मिलना मुश्किल तो नहीं, लेकिन किसी को भान नहीं था कि केजरीवाल ऐसे रंग बदलेंगे।'
केजरीवाल का समर्थन कर पछताने और फिर खुद को ठगा महसूस करने वालों की संख्या लाखों में है। इन सबको सच में लगा था कि केजरीवाल वाकई नई तरह की राजनीति करने आए हैं, लेकिन उन्होंने तो बाबा भारती और डाकू खड़ग सिंह वाली कहानी दोहरा दी! इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के बहाने देश की जनता की… https://t.co/4ZBHFj2vgh
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) March 22, 2024
टैग्स