होम / सोशल मीडिया / ‘X’ पर इस फीचर को लेकर एलन मस्क ने बदला अपना फैसला, कही ये बात
‘X’ पर इस फीचर को लेकर एलन मस्क ने बदला अपना फैसला, कही ये बात
एलन मस्क ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह फीचर दोबारा से कब शुरू होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
खरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने जब से 'एक्स' (X) की कमान संभाली है, तब से यह माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब यह प्लेटफॉर्म एक बार फिर खबरों में है।
दरअसल, यह घोषणा करने के महीनों बाद कि ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए न्यूज लिंक में हेडलाइंस नहीं होंगी, एलन मस्क ने अब घोषणा की है कि वह इस निर्णय को वापस लेंगे। ऐसे में अब इस प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गईं न्यूज रिपोर्ट्स और आर्टिकल्स में फिर से हेडलाइंस दिखाई देंगी।
हालांकि, मस्क ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह फीचर दोबारा से कब शुरू होगा। अपने एक पोस्ट में मस्क ने लिखा है, ‘आने वाले समय में एक्स यूआरआल कार्ड की इमेज के ऊपरी भाग में टाइटल को प्रदर्शित करेगा।’
In an upcoming release, ? will overlay title in the upper potion of the image of a URL card
— Elon Musk (@elonmusk) November 23, 2023
गौरतलब है कि अगस्त में मस्क ने घोषणा की थी कि ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए न्यूज आर्टिकल्स के साथ हेडलाइंस नहीं होंगी। यदि आसान से शब्दों में बात करें तो जब कोई न्यूज पब्लिशर्स या फिर कोई क्रिएटर ‘एक्स’ पर कोई लिंक शेयर करते थे तो फोटो के ऊपर न्यूज अथवा आर्टिकल की हेडलाइन नजर आती थी।
यह फीचर बंद होने के बाद से तमाम यूजर्स उस न्यूज अथवा आर्टिकल को नहीं पढ़ते थे। हालांकि इस फीचर के बंद होने के बाद तमाम न्यूज पब्लिशर्स फोटो के ऊपर हेडिंग लिखने लगे थे, लेकिन इसमें काफी समय बर्बाद होता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कदम अधिक यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर बनाए रखने और उन्हें बाहरी लिंक पर क्लिक करने से हतोत्साहित करने के लिए उठाया गया था।
टैग्स एलन मस्क फीचर एक्स न्यूज हेडलाइंस