होम / सोशल मीडिया / बिहार में अब भाजपा का CM: हर्षवर्धन त्रिपाठी

बिहार में अब भाजपा का CM: हर्षवर्धन त्रिपाठी

सियासी गलियारों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के नाम संभावित दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 hours ago

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आधिकारिक मुहर लग गई है। जदयू नेतृत्व की ओर से इसकी पुष्टि के बाद राज्य की सत्ता में बड़े बदलाव की पटकथा साफ होती नजर आ रही है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय दी।

उन्होंने लिखा, भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बनाना तय कर लिया है। जिन विधायकों को मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावक बनना है, उसमें भी सामाजिक समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। अनुसूचित जाति और अति पिछड़ा समाज का संतुलन दिखे, यह तय किया जा रहा है। सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री होने के नाते सबसे मजबूत दावेदार हैं, लेकिन एक राय अति पिछड़े समाज के नए व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की है।

निशांत कुमार को अमित शाह का आशीर्वाद नीतीश कुमार को आश्वस्त करेगा। आपको बता दें, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने की चर्चा तेज हो गई है। सियासी गलियारों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के नाम संभावित दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पत्रकारिता के स्तंभ पुरुष थे एचके दुआ: अवधेश कुमार

पिछले काफी समय से उनके बारे में कोई सूचना नहीं थी। यह बताता है कि एक समय स्टार माने जाने वाले पत्रकार भी अकेले पड़ जाते हैं। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

7 hours ago

दक्षिण अफ्रीका फिर चूका: विक्रांत गुप्ता ने बताया हार का कारण

फिन एलन ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंद में शतक ठोका। विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

7 hours ago

भारत फिलहाल अमेरिका-इज़रायल के साथ खड़ा दिख रहा: राजदीप सरदेसाई

अमेरिका दावा कर रहा है कि अब तक उसने बड़ा हमला किया नहीं है। वहीं, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा।

2 days ago

मध्य-पूर्व का संकट जल्द नहीं थमने वाला: अजय कुमार

अमेरिका के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह स्पष्ट थी। जब तक निर्धारित उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल मिशन में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

2 days ago

जंग में पूरी तरह से खत्म हुई इंसानियत: रोहित सावल

सीनियर अधिकारी अली लारीजानी ने कहा कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के संकेतों के बावजूद कि वॉशिंगटन बातचीत के लिए तैयार है, ईरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा।

2 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

2 hours ago