होम / सोशल मीडिया / नए IT नियमों के तहत फेसबुक ने जारी की पहली रिपोर्ट, इस तरह के कंटेंट पर लिया एक्शन

नए IT नियमों के तहत फेसबुक ने जारी की पहली रिपोर्ट, इस तरह के कंटेंट पर लिया एक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने नए मध्यस्थता नियमों के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सामग्रियों के उल्लंघन के खिलाफ की गई कार्रवाई पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने नए मध्यस्थता नियमों के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सामग्रियों (कंटेंट) के उल्लंघन के खिलाफ की गई कार्रवाई पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ने 15 मई से 15 जून के बीच दस श्रेणियों में से 3 करोड़ से ज्यादा सामग्री को हटा दिया है, जबकि इंस्टाग्राम ने नौ श्रेणियों में 20.3 लाख सामग्री को हटा दिया है।         

फेसबुक ने कहा कि यह रिपोर्ट सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) के अनुसार प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सामग्री का उल्लंघन करने के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी है।  

फेसबुक ने इस रिपोर्ट में कहा है कि उसने 15 मई से 15 जून के बीच हेट स्‍पीच की 3,11,000 सामाग्रियों और 18 लाख नग्नता और यौन गतिविधि सामग्रि‍यों को हटाया है।

यही नहीं फेसबुक ने इसी अवधि (15 मई से 15 जून के बीच) में अपने प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम से 'खतरनाक संगठन और व्‍यक्ति: संगठित नफरत' (Dangerous Organizations and Individuals: Organized Hate) नीति के तहत 75,000 कंटेंट, 'खतरनाक संगठन और व्‍यक्ति: आतंकी दुष्‍प्रचार' (Dangerous Organizations and Individuals: Terrorist Propaganda) नीति के तहत 106,000 कंटेंट और उत्पीड़न से संबंधित सामग्री के 118,000 टुकड़े हटाए।

फेसबुक के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि बीते कुछ वर्षों में हमने अपने यूजर्स को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी में लगातार निवेश किया है। हम अपनी नीतियों के खिलाफ सामग्री की पहचान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अपने समुदाय की रिपोर्ट और अपनी टीमों समीक्षा का इस्‍तेमाल करते हैं। हम पारदर्शिता की दिशा में इन प्रयासों पर काम करना जारी रखेंगे।

फेसबुक ने कहा है कि उसकी अगली रिपोर्ट 15 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी जिसमें यूजर्स से मिली शिकायतों और उन्हें लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी होगी।

बता दें कि हाल ही में गूगल ने भी नए आईटी नियमों के तहत अपनी मासिक पारदर्शिता  रिपोर्ट जारी की थी।

बता दें कि नए आईटी नियमों के तहत बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (50 लाख यूजर्स से ज्यादा वालों) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी, जिसमें वे उन्हें मिली शिकायतों और उन्हें लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी देंगे।


टैग्स फेसबुक इंस्टाग्राम रिपोर्ट कंटेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नए मध्यस्थता नियम सामग्री
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago