होम / सोशल मीडिया / पीएम मोदी से मिले मोहन भागवत, सुमित अवस्थी ने पूछा ये सवाल
पीएम मोदी से मिले मोहन भागवत, सुमित अवस्थी ने पूछा ये सवाल
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। लगातार हाई लेवल बैठकों का दौर जारी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
कल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पीएम मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे। ये बैठक इसलिए भी अहम माना जी रही है क्योंकि 2014 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका था, जब संघ प्रमुख पीएम के सरकारी आवास पहुंचे थे। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने एक्स पर लिखा, एक महीने के भीतर दो मुलाकातें हो गईं हैं पीएम मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत के बीच। 30 मार्च को पीएम मोदी (पहली बार) नागपुर के रेशमीबाग गये थे जहां पर आरएसएस का मुख्यालय है। वहीं 29 अप्रैल को मोहन भागवत (भी पहली ही बार) नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम निवास पहुंचे थे।
बीजेपी और संघ के अंदरुनी मुद्दों पर बहुत गहन विमर्श हो रहा है। क्या केन्द्र होगा इन विमर्शों का? क्या लगता है आपको? जवाब देकर अपनी राय साझा करें। आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए। वहीं लगातार हाई लेवल बैठकों का दौर जारी है।
एक महीने के भीतर दो मुलाकातें हो गईं हैं पीएम मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत के बीच!
— awasthis (@awasthis) April 29, 2025
30 मार्च को पीएम मोदी (पहली बार) नागपुर के रेशमीबाग गये थे जहां पर RSS के मुख्यालय है! वहीं 29 अप्रैल को मोहन भागवत (भी पहली ही बार) नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम निवास पहुंचे थे!…
टैग्स