होम / सोशल मीडिया / मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा ये बड़ा सम्मान, राजदीप सरदेसाई ने कुछ यूं दी बधाई
मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा ये बड़ा सम्मान, राजदीप सरदेसाई ने कुछ यूं दी बधाई
बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए आपको गोरा और हल्की आंखों वाला होना जरूरी नहीं है, आप लंबे, काले और सुंदर भी हो सकते हैं। दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए मिथुन दा को बधाई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है। एक्स पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया दिग्गज अभिनेता को उनकी उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और उन्हें बधाई दी है। राजदीप ने लिखा, 70 के दशक के अंत और 80 के दशक की शुरुआत में हिंदी फिल्म प्रशंसकों के लिए, मिथुन चक्रवर्ती एक डिस्को डांसर और गन मास्टर जी 9 के रूप में प्रतिष्ठित थे, जो एक व्यक्तित्व में समाहित थे।
बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए आपको गोरा और हल्की आंखों वाला होना जरूरी नहीं है, आप लंबे, काले और सुंदर भी हो सकते हैं। दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए मिथुन दा को बधाई। आप पहले एक स्टार हैं, राजनेता तो बहुत बाद में है।
आपको बता दे, देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, मुझे खुशी है कि श्री मिथन चक्रवर्ती जी को इंडियन सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वो कल्चरल आइकॉन हैं।
For Hindi film fans in the late 70s and early 80s, Mithun Chakraborty was iconic for being a disco dancer and gun master G 9 rolled into one persona . You didn’t have to be fair and light eyed to make it in Bollywood, you could be tall, dark and handsome too! Congrats Mithun Da… pic.twitter.com/ZlJl07YZP2
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) September 30, 2024
टैग्स