होम / सोशल मीडिया / फेसबुक, वॉट्सऐप व इंस्टाग्राम के एम्प्लॉयीज की बढ़ी चिंता, फिर होगी छंटनी
फेसबुक, वॉट्सऐप व इंस्टाग्राम के एम्प्लॉयीज की बढ़ी चिंता, फिर होगी छंटनी
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) एक बार फिर कटौती शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसकी वजह से फेसबुक और इंस्टाग्राम में काम करने वाले एम्प्लॉयीज की चिंता बढ़ गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) एक बार फिर कटौती शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसकी वजह से फेसबुक और इंस्टाग्राम में काम करने वाले एम्प्लॉयीज की चिंता बढ़ गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मेटा प्लेटफॉर्म ने बुधवार को मैनेजर को छंटनी पर काम करने का आदेश दे दिए हैं। बता दें कि इस छंटनी का असर फेसबुक (Facebook), वॉट्सऐप (Whatsapp) और इंस्टाग्राम (Instagram) सभी के एम्प्लॉयीज पर पड़ेगा।
मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था कि मेटा (Meta Layoffs) अपने खर्च को कम करने कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल के अंत में अपने 13 फीसदी यानी करीब 11,000 एम्प्लॉयीज की छंटनी की थी। कंपनी ने पिछली तिमाही में हायरिंग फ्रीज को और आगे भी बढ़ा दिया है। यानी अब साफ है कि कंपनी 5,000 खाली पदों पर अभी कोई नई हायरिंग नहीं करेगी।
टैग्स फेसबुक इंस्टाग्राम वॉट्सऐप एम्प्लॉयीज