होम / सोशल मीडिया / भारत में इंस्टाग्राम व फेसबुक को विज्ञापन-मुक्त करने पर विचार कर रही Meta
भारत में इंस्टाग्राम व फेसबुक को विज्ञापन-मुक्त करने पर विचार कर रही Meta
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी 'मेटा' (Meta) 2024 तक भारत में विज्ञापन-मुक्त सदस्यता योजना शुरू करने पर विचार कर रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी 'मेटा' (Meta) 2024 तक भारत में विज्ञापन-मुक्त सदस्यता योजना शुरू करने पर विचार कर रही है। इसका सीधा मतलब ये है कि जो लोग तय की गई कीमत का भुगतान करेंगे उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन नहीं देखना पड़ेगा। कंपनी यूरोपीय यूनियन में भी इसी तरह की योजना लाने पर पर विचार कर रही है।
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप की मूल कंपनी मेटा वैश्विक स्तर पर अपने प्लेटफॉर्म को मॉनेटाइज करने पर विचार कर रही है और यह कार्रवाई इसी योजना का ही हिस्सा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के तहत, यूरोप में यूजर्स से इन प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन-मुक्त के लिए प्रति माह लगभग 14 डॉलर (लगभग 1,165 रुपए) की फीस तय करने की योजना बना रहा है। यूजर्स को पर्सनलाइज विज्ञापनों के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम तक एक्सेस करने या बिना किसी विज्ञापन के सेवाओं के लिए भुगतान करने का ऑप्शन मिलेगा।
यह कदम ऐसे समय पर आया है, जब जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी भारत में तकनीकी नियमों को लेकर चिंतित है, जो इंटरनेट के संचालन के तरीके को बदल सकते हैं।
टैग्स फेसबुक इंस्टाग्राम भारत मेटा विज्ञापन-मुक्त