होम / सोशल मीडिया / ट्विटर में माया हरि का कद बढ़ा, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
ट्विटर में माया हरि का कद बढ़ा, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) ने माया हरि (Maya Hari) को प्रमोट कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) ने माया हरि (Maya Hari) को वाइस प्रेजिडेंट (Global Strategy & Operations) के पद पर प्रमोट किया है। इस पद पर प्रमोट होने से पहले वह करीब पांच साल से वाइस प्रेजिडेंट व मैनेजिंग डायरेक्टर (APAC & SE-Asia & India) और करीब दो साल तक सीनियर डायरेक्टर-, Product Strategy & Sales - APAE (APAC + LATAM + MENA) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
माया हरि ने एक ट्वीट के जरिये खुद अपने प्रमोशन की घोषणा की है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है, ‘यह शेयर करते हुए मैं काफी रोमांचित हूं कि मैं ट्विटर में वाइस प्रेजिडेंट (Global Strategy & Operations) के तौर पर एक ग्लोबल भूमिका निभाने जा रही हूं। मैं सिंगापुर से टीम का नेतृत्व करूंगी।’
I’m thrilled to share that I will be taking on a new global role at Twitter as VP, Global Strategy & Operations. I will be based in Singapore while leading a global team focused on customers and revenue product strategy, innovation and automation to enable our commercial efforts.
— Maya Hari (@maya_hari) April 22, 2021
बता दें कि माया हरि को ट्विटर, गूगल, सैमसंग और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में टेक्नोलॉजी और डिजिटल लाइफस्टाइल के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।
टैग्स ट्विटर अपॉइंटमेंट नियुक्ति माया हरि