होम / सोशल मीडिया / सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम की शर्मनाक हार, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बात
सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम की शर्मनाक हार, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बात
सेंचुरियन टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारत की दूसरी पारी को सिर्फ 131 रनों पर समेटने के साथ इस मुकाबले को एक पारी और 32 रनों से अपने नाम किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही उसे अपने नाम कर लिया। भारत को उन्होंने इस मुकाबले में एक पारी और 32 रनों से मात देने के साथ 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में अब 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन अफ्रीका टीम की पहली पारी 408 के स्कोर पर जाकर सिमटी जिसकी बदौलत उन्होंने भारत की पहली पारी के मुकाबले 163 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी।
इस हार पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, अगली बार जब हम दक्षिण अफ्रीका जाएंगे तो टीम को वहां की परिस्थितियों से अभ्यस्त कराने के लिए कुछ अभ्यास मैच आयोजित करने के बारे में क्या ख्याल है? विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी यही हुआ, लाल गेंद का क्रिकेट सफेद गेंद के खेल से बहुत अलग है। और हां, क्या हम कृपया इस अंतिम सीमांत मुंबो जंबो को रोक सकते हैं। अगली बार अधिक क्रिकेट, कम प्रचार! सहमत होना?
आपको बता दें कि अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाते हुए भारतीय टीम की दूसरी पारी को सिर्फ 131 के स्कोर पर समेटने के साथ मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की। अफ्रीका के लिए इस पारी में नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।
Next time we go to South Africa, how about organising a few practice matches to get the team attuned to the conditions? Same thing happened in world test championships: red ball cricket is very very different to white ball game. And yes, can we please stop all this final frontier…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) December 28, 2023
टैग्स