होम / सोशल मीडिया / पाकिस्तानी नागरिक को सारे सरकारी पहचान पत्र मिले कैसे : ऋचा अनिरुद्ध
पाकिस्तानी नागरिक को सारे सरकारी पहचान पत्र मिले कैसे : ऋचा अनिरुद्ध
ओसामा ने बताया कि वह पाकिस्तानी नागरिक है और उसके पास भारत का पासपोर्ट नहीं है। वह 24 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से भारत आया था। ओसामा का दावा है कि वह कानूनी तरीके से भारत आया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
अटारी-वाघा बॉर्डर से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर अपने देश लौटते वक्त रोते हुए अपनी आपबीती सुना रहा है। खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताते हुए ओसामा ने कहा, मैं इस वक्त उरी से आ रहा हूं। लेकिन मैं रावलपिंडी, इस्लामाबाद का रहने वाला हूं।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने बड़ा सवाल पूछा है ! उन्होंने एक्स पर लिखा, थोड़ा इंतज़ार कीजिए। इससे सहानुभूति जताने वाले आते ही होंगे। लेकिन मुद्दे की बात ये है कि पता लगाया जाना चाहिये कि इनको सारे सरकारी पहचान पत्र मिले कैसे? इस भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं? कौन कौन शामिल है इसमें?
आपको बता दें, ओसामा ने बताया कि वह पाकिस्तानी नागरिक है और उसके पास भारत का पासपोर्ट नहीं है। वह 24 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से भारत आया था। ओसामा का दावा है कि वह कानूनी तरीके से भारत आया था।
थोड़ा इंतज़ार कीजिए.. इससे सहानुभूति जताने वाले आते ही होंगे... लेकिन मुद्दे की बात ये है कि पता लगाया जाना चाहिये कि इनको सारे सरकारी पहचान पत्र मिले कैसे? इस भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं? कौन कौन शामिल है इसमें? @PMOIndia https://t.co/Imd7UHH4hN
— richa anirudh (@richaanirudh) April 30, 2025
टैग्स