होम / सोशल मीडिया / इस मामले पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, यह किसी भी राजनीतिक दल के लिए अच्छा
इस मामले पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, यह किसी भी राजनीतिक दल के लिए अच्छा
खबरों की माने तो यूपी भाजपा में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व यूपी को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच करीब 1 घंटे की मुलाकात हुई। खबरों की माने तो यूपी भाजपा में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है।
भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व यूपी को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकता है। इसी मसले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने सोशल मीडिया एक अपने विचार व्यक्त किए है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और लिखा, हर तरह की चर्चा के बीच यह ध्यान देने योग्य बात है कि, 33 सीटों पर के बाद उत्तर प्रदेश पर भाजपा इतना मंथन-चिंतन कर रही है।
इसे ऐसे देखा जा सकता है कि, भारतीय जनता पार्टी अपनी कमियों को दुरुस्त करने के लिए गंभीर है। यह किसी भी राजनीतिक दल के लिए अच्छा है। दरअसल, हाल ही में लखनऊ में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर महामंथन किया था। इसी बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, संगठन, सरकार से बड़ा है। संगठन बड़ा था, है और हमेशा रहेगा। बीजेपी का हर कार्यकर्ता उनके लिए गौरव है।
हर तरह की चर्चा के बीच यह ध्यान देने योग्य बात है कि, 33 सीटों पर के बाद उत्तर प्रदेश पर भाजपा इतना मंथन-चिंतन कर रही है। इसे ऐसे देखा जा सकता है कि, भारतीय जनता पार्टी अपनी कमियों को दुरुस्त करने के लिए गंभीर है। यह किसी भी राजनीतिक दल के लिए अच्छा है।
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) July 16, 2024
टैग्स हर्षवर्धन त्रिपाठी