होम / सोशल मीडिया / इस आदेश से अंतरिम राहत नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में गूगल

इस आदेश से अंतरिम राहत नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में गूगल

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के फैसले के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बाद गूगल अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI)  के फैसले के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLAT) से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बाद दिग्गज टेक कंपनी गूगल अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि गूगल ने सीसीआई के फैसले के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLAT) में याचिका दायर की थी, जिसे 4 जनवरी को मंजूर कर ली गई। यानी NCLAT याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई, लेकिन ट्रिब्यूनल ने गूगल को कोई भी अंतरिम राहत नहीं दी। NCLAT ने गूगल को जुर्माने की राशि का 10 फीसदी अंतरिम तौर पर जमा करने का आदेश दिया। फिलहाल इस मामले की अंतिम सुनवाई अब अप्रैल में होनी लेकिन है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल का साफ कहना है यह आदेश भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक झटका है और इससे इस प्रकार के उपकरण देश में और महंगे हो जाएंगे। गूगल का मानना  है कि CCI के कुछ निर्देशों को लागू नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कंपनी के पास राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।

 बता दें कि CCI ने एंड्रॉयड मोबाइल डिवाइस इकोसिस्टम में अपनी मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने के चलते गूगल पर 1337.76 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। इसी फैसले के खिलाफ गूगल ने NCLAT में याचिका दायर की थी।

वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में CCI ने गूगल को रिकवरी के लिए डिमांड नोटिस भी जारी किया हुआ है। दरअसल, गूगल को यह नोटिस निर्धारित समय के भीतर जुर्माने का भुगतान करने में विफल रहने पर जारी किया गया था। CCI ने यह निर्देश दिया था कि नोटिस मिलने के 60 दिनों के भीतर ही गूगल को दंड का भुगतान करना होगा। प्रतिस्पर्धी कानूनों में कहा गया है कि यदि कोई इकाई मांग नोटिस प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर जुर्माना नहीं देती है, तो नियामक जुर्माना राशि वसूलने के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग कर सकता है। हालांकि इसी जुर्माना राशि को लेकर NCLAT ने गूगल को इस राशि का 10 फीसदी अंतरिम तौर पर जमा करने का आदेश दिया हुआ है।

CCI ने अक्टूबर में गूगल पर एकाधिकार की स्थिति का फायदा उठाने के लिए कुल 2,274.2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। ये जुर्माना दो अलग-अलग मामलों में लगाया गया था, जिसमें पहला करीब 1337 करोड़ रुपए का जुर्माना एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने के मामले में 20 अक्टूबर को लगाया था, जबकि एक हफ्ते के भीतर ही दूसरा जुर्माना करीब 936.44 करोड़ रुपए का लगाया था। यह जुर्माना प्ले स्टोर की नीतियों में अनुचित व्यवहार के लिए लगाया गया था।


टैग्स सुप्रीम कोर्ट गूगल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago