होम / सोशल मीडिया / राम मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापित, अमिताभ अग्निहोत्री ने कही ‘मन की बात’
राम मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापित, अमिताभ अग्निहोत्री ने कही ‘मन की बात’
श्रीराम जन्मभूमि के 2.77 एकड़ पर निर्मित राम मंदिर के पहले तल पर भगवान श्रीराम, माता जानकी और उनके तीनों अनुज व हनुमान जी का विग्रह स्थापित किया जा चुका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम बालक राम के रूप में स्थापित किए गए थे। अब दूसरी प्राण प्रतिष्ठा में भगवान राम राजा के रूप में स्थापित किए जाएंगे। राम मंदिर के पहले तल पर राजा राम का दरबार होगा। वहीं दिव्य स्वर्ण कलश भी स्थापित किया गया है।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, अयोध्या धाम में मेरे रामलला के मंदिर का भव्य दिव्य स्वर्ण कलश। वे सब भी देख लें जिनके पुरखे मंदिर का ध्वंस कर अयोध्या जी को श्रीहीन करने का मंसूबा लेकर कभी यहाँ आये थे।
मेरे रामलला का मुकुट कोटि कोटि सूर्यों की आभा को लज्जित कर रहा है तो मंदिर का कलश और ध्वज सनातन के जयघोष का प्रतीक बन आकाश तक इठला रहा है। आपको बता दें, श्रीराम जन्मभूमि के 2.77 एकड़ पर निर्मित राम मंदिर के पहले तल पर भगवान श्रीराम, माता जानकी और उनके तीनों अनुज व हनुमान जी का विग्रह स्थापित किया जा चुका है। इसी की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।
अयोध्या धाम में मेरे रामलला के मंदिर का भव्य -दिव्य स्वर्ण कलश ----- वे सब भी देख लें जिनके पुरखे मंदिर का ध्वंस कर अयोध्या जी को श्रीहीन करने का मंसूबा लेकर कभी यहाँ आये थे --- मेरे रामलला का मुकुट कोटि -कोटि सूर्यों की आभा को लज्जित कर रहा है तो मंदिर का कलश और ध्वज सनातन के… pic.twitter.com/iNf899vbcZ
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) June 1, 2025
टैग्स