होम / सोशल मीडिया / अब्दुल रज्जाक के इस विवादित बयान पर भड़के गौरव सावंत, सुनाई खरी खोटी

अब्दुल रज्जाक के इस विवादित बयान पर भड़के गौरव सावंत, सुनाई खरी खोटी

अब्दुल रज्जाक ने एक कार्यक्रम में भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में एक ऐसी विवादित बात कही जिसे लिखने में भी शर्म महसूस हो रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक भी टीम की आलोचना करने वालों में शामिल हैं। हालांकि, उनका एक बयान, जिसमें उन्होंने टीम की 'नीयत' या मकसद को बदलने की बात कही थी, भारी आलोचना के घेरे में आ गया है।

उन्होंने यह बयान देते समय मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का नाम लिया। पूर्व स्टार ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने एक कार्यक्रम में भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में एक ऐसी विवादित बात कही जिसे लिखने में भी शर्म महसूस हो रही है। उनके इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार गौरव सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्स पर एक पोस्ट कर उन्हें खरी खोटी सुनाई।

गौरव सावंत ने लिखा, 'ये पाकिस्तानियों की बीमार मानसिकता है। मुझे खुशी है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ वैसा ही व्यवहार किया जैसा पाकिस्तान हकदार है। देखिये किस तरह हमारे प्रति घृणा रखने वाले अन्य कट्टरपंथी इस्लामवादी उस मूर्खतापूर्ण टिप्पणी पर ताली बजा रहे हैं। कई पाक क्रिकेटर कट्टरपंथी इस्लामी आतंक समर्थक हैं।'

आपको बता दें कि रज्जाक के साथ उस कार्यक्रम में 2009 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी, सईद अजमल, उमर गुल समेत कई अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी मौजूद थे। सभी ने इस बयान की आलोचना करने की बजाय तालियां बजाईं और हंसने लगे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago