होम / सोशल मीडिया / पहले चरण का चुनाव संपन्न, सुधीर चौधरी बोले- उत्साहहीन चुनाव है

पहले चरण का चुनाव संपन्न, सुधीर चौधरी बोले- उत्साहहीन चुनाव है

2024 में जनता का नायक स्थापित हो चुका है। लोगो को लगता है अब मोदी सम्राट की तरह हैं उन्हें कोई हटा नहीं सकता। इसलिए उनके एक वोट से कुछ नहीं होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

लोकसभा चुनाव का पहला चरण शुक्रवार को खत्म हो गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिल रही है और यह स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को वोट दे रहे हैं। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और बताया कि देश की जनता क्या कहना चाहती है।

उन्होंने एक पोस्ट की और लिखा, कोई लहर नहीं, न सत्ता पक्ष के लिये ना बदलाव के लिए। वोटर में पहले के मुकाबले कम उत्साह। ये silent चुनाव है। कोई कुछ नहीं बोल रहा। Modi is the new normal, लोगों को लगता है उन्हें हराना मुश्किल है। अब वो व्यवस्था और आम जीवन में पूरी तरह स्थापित हो चुके हैं। इसलिए बीजेपी के कार्यकर्ता भी ज्यादा मेहनत नहीं कर रहे। 2019 में पुलवामा हमले के बाद लोगों में अचानक जागृति आई थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के 4-6 हफ्ते में चुनाव हो जाता तो बीजेपी को ज्यादा लाभ मिलता।

2014 में बदलाव की लहर थी। मोदी बदलाव का चेहरा थे। 2019 में मोदी में उम्मीद दिखती थी, लोग चाहते थे उन्हें उन्हें और समय मिलना चाहिए, विपक्ष उनके नायक को काम नहीं करने दे रहा इसलिए मज़बूत बहुमत दिया ताकि मोदी को free hand मिले। 2024 में जनता का नायक स्थापित हो चुका है। लोगों को लगता है अब मोदी सम्राट की तरह हैं उन्हें कोई हटा नहीं सकता। इसलिए उनके एक वोट से कुछ नहीं होगा। जो बदलाव चाहते हैं उन्हें रास्ता और चेहरा समझ नहीं आ रहा इसलिए शायद ऐसे लोग भी वोट डालने नहीं निकले।

कुल मिलाकर उत्साहहीन चुनाव। ऐसा मैच जिसके आखिरी ओवर और आखिरी बॉल तक जाने की संभावना नहीं के बराबर है इसीलिए स्टेडियम खाली है। जो धुंआधार प्रचार और चुनावी उत्साह सोशल मीडिया और टीवी पर दिख रहा है वो जमीन से गायब है। लोगों में उसका आधा उत्साह भी नहीं है। मतलब सोशल मीडिया पर IT Cell वाले डिजिटल कार्यकर्ता जबरदस्ती का माहौल बनाये हुए हैं जो मोबाइल फोन तक ही सीमित है। सड़कों पर शांति है।

 

 


टैग्स नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव पहले चरण का मतदान
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago