होम / सोशल मीडिया / फेसबुक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने लिया ये बड़ा फैसला
फेसबुक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने लिया ये बड़ा फैसला
दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ‘फेसबुक’ (Facebook) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ‘फेसबुक’ (Facebook) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर ये है कि कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ‘एंटोनियो लुसियो’ (Antonio Lucio) अगले महीने अपना पद छोड़ रहे हैं। वह करीब दो साल से इस कंपनी के साथ थे। लुसियो ने घोषणा की है कि वह विविधता, इक्विटी और समावेश पहल पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने करियर को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
बताया जाता है कि फेसबुक में 18 सितंबर उनका आखिरी दिन होगा। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने घोषणा की है कि इस पद पर किसी उपयुक्त व्यक्ति की तलाश करने के लिए वह इस साल के अंत तक फेसबुक के साथ काम करेंगे।
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘मैंने अपना पूरा ध्यान विविधता, समावेश और इक्विटी के लिए समर्पित करने का फैसला लिया है। हालांकि ये मुद्दे कई वर्षों से मेरे व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं और मेरे काम का अहम हिस्सा रहे हैं। अब मैं उन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।’
टैग्स फेसबुक सीएमओ एंटोनियो लुसियो डायवर्सिटी एंड इंक्लूजन डीईआई