होम / सोशल मीडिया / एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने की वजहों का किया खुलासा

एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने की वजहों का किया खुलासा

टेस्ला कंपनी के CEO एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने की वजहों का खुलासा किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

टेस्ला कंपनी के CEO एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने की वजहों का खुलासा किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इस प्लेटफॉर्म पर एडवर्टाइजिंग को लेकर भी अपनी राय जाहिर की और यह भी संकेत दिया कि यदि यह डील पूरी हो जाती है, तो यूजर्स को इसके लिए भुगतान भी करना पड़ सकता है। 

एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने की वजह का खुलासा करते हुए लिखा कि मैंने ट्विटर क्यों खरीदा, इसे लेकर लगातार कई अटकलें लगाई गईं, लेकिन इनमें से ज्यादातर गलत साबित हुई हैं। मस्क ने खुलासा करते हुए लिखा कि उन्होंने ट्विटर को इसलिए खरीदा है ताकि हमारी आने वाली सभ्यता के पास एक कॉमन डिजिटल स्पेस हो, जहां विभिन्न विचारधारा और विश्वास के लोग किसी भी तरह की हिंसा के बिना स्वस्थ चर्चा कर सकें।

बता दें कि इस साल अप्रैल में ही एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डील की पेशकश की थी, लेकिन बाद में वह इस डील से पीछे हटते हुए दिखाई दिए थे। इससे पहले मस्क ने इस सोशल मीडिया कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी को भी खरीदा था।

एलन मस्क ने आगे लिखा कि यहां पर अभी एक बड़ा खतरा सामने है कि सोशल मीडिया कट्टर दक्षिणपंथ और कट्टर वामपंथ के बीच में बंट जाएगा और हमारी सोसाइटी में और नफरत फैलाएगा। ज्यादा क्लिक की चाह में अधिकतर ट्रेडिशनल संस्थानों ने इसे हवा दी है, लेकिन ऐसा करने से संवाद का मौका कहीं खो गया है। साथ ही मस्क ने यह भी कहा कि ट्विटर सबसे सम्मानित एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म बनना चाहता है।

एलन मस्क ने आगे लिखा कि ट्विटर के साथ उन्होंने यह डील पैसा कमाने के लिए नहीं की है, बल्कि यह डील मानवता की मदद के लिए है, जिससे उन्हें प्यार है और वह इसे सभी के लिए मुफ्त नहीं बनने देंगे।

बता दें कि एलन मस्क के 44 अरब डॉलर की डील से पीछे हटने के बाद यह मामला कोर्ट की चौखट तक पहुंचा है। 17 अक्टूबर 2022 से अमेरिकी अदालत में इस डील से संबंधित सुनवाई को शुरू कर दिया गया है। मस्क ने ट्विटर पर फेक अकाउंट और अन्य कारणों को बताते हुए डील को कैंसिल की थी। 

डेलावेयर कोर्ट (Delaware Court) ने एलन मस्क को मौजूदा शर्तों पर ट्विटर डील 28 अक्टूबर 2022 यानी शुक्रवार तक फाइनल करने के लिए कहा है। इससे एक दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर यह पोस्ट जारी किया है।

एलन मस्क ने अपने इस पोस्ट से पहले एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था। इसमें मस्क ट्विटर के हेडक्वार्टर में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि वह अपने हाथों में वॉश बेसिन लिए हुए नजर आ रहे हैं और इसे उठाकर ऑफिस में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, 'Entering Twitter HQ – let that sink in!.


टैग्स ट्विटर एलन मस्क ट्विटर डील खरीद
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago