होम / सोशल मीडिया / एलन मस्क का दावा, एक्स पर हुआ बड़ा साइबर अटैक
एलन मस्क का दावा, एक्स पर हुआ बड़ा साइबर अटैक
पहली बार एक्स दोपहर 3:30 बजे के आसपास आधे घंटे के लिए डाउन हुआ। फिर शाम को 7 बजे से एक घंटे डाउन रहा। इसके बाद रात 8:30 से 10:30 बजे तक बंद रहा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के डाउन होने के पीछे यूक्रेन का हाथ है। सोमवार को एक्स तीन बार डाउन हुआ था। मस्क ने फॉक्स न्यूज पर कहा, हमें ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन एक्स सिस्टम को ध्वस्त करने के लिए बड़े स्तर पर यूक्रेन एरिया से ओरिजिनेट IP एड्रेस से साइबर हमला हुए।
पहली बार एक्स दोपहर 3:30 बजे के आसपास आधे घंटे के लिए डाउन हुआ। फिर शाम को 7 बजे से एक घंटे डाउन रहा। इसके बाद रात 8:30 से 10:30 बजे तक बंद रहा। आउटेज ट्रैकर वेबसाइट पर यूजर डेटा के अनुसार, थोड़े समय की गिरावट के बाद आउटेज रिपोर्ट की संख्या बढ़कर 26,579 हो गई।
दिन में यह संख्या 40,000 यूजर तक पहुंच गई। यूनाइटेड किंगडम में भी, 10,800 से ज़्यादा यूजर्स ने दिन में ही आउटेज की शिकायत की। हालांकि, इस आउटेज का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया। आपको बता दें, 27 अक्टूबर 2022 को इलॉन मस्क ने ट्विटर खरीदा था। ये डील 44 बिलियन डॉलर में हुई थी। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.84 लाख करोड़ रुपए होती है।
टैग्स