होम / सोशल मीडिया / डोनाल्ड ट्रम्प अब देश और दुनिया के लिए एक परेशानी : समीर चौगांवकर
डोनाल्ड ट्रम्प अब देश और दुनिया के लिए एक परेशानी : समीर चौगांवकर
सत्ता का नशा ही ऐसा है, दो घूंट गले के नीचे उतरी नहीं कि पूरा ब्रह्मांड अपनी मुट्ठी में नजर आता है। सनक जब सरकार पर हावी होती है तो ट्रम्प जैसा नेता दुनिया के सामने आता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
कैलिफोर्निया सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने लॉस एंजेलिस में बिना राज्यपाल की अनुमति के 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती को लेकर आधिकारिक मुकदमा दर्ज किया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब लॉस एंजेलिस में इमिग्रेशन छापों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर ने सोशल मीडिया से एक पोस्ट कर कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प अब देश और दुनिया के लिए एक परेशानी बन गए है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, सर्वोच्च पद पर पहुंचना, सर्वथा योग्य होने की निशानी नहीं है। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आचरण और तुनक मिज़ाज से इसे साबित किया है।
ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की गरिमा को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे आगमन को दुनिया भर में अनिश्चित भविष्य के बिना मुहर लगे वीजा के तौर पर देखा जा सकता है। सत्ता का नशा ही ऐसा है, दो घूंट गले के नीचे उतरी नहीं कि पूरा ब्रह्मांड अपनी मुट्ठी में नजर आता है।
सनक जब समझ और सरकार पर हावी होती है तो ट्रम्प जैसा नेता दुनिया के सामने अवतरित होता है। दुनिया में लगी आग को बुझाने का दावा करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प अब अपने ही देश को झुलसता देख रहे है। ट्रम्प, देश और दुनिया के लिए एक पहेली, परेशानी और पजल है।
सर्वोच्च पद पर पहुंचना,सर्वथा योग्य होने की निशानी नहीं है.डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आचरण और तुनक मिज़ाज से इसे साबित किया है. ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की गरिमा को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे आगमन को दुनिया भर में अनिश्चित भविष्य के बिना मुहर लगे…
— sameer chougaonkar (@semeerc) June 10, 2025
टैग्स