होम / सोशल मीडिया / तुर्की-सीरिया में भूकंप से तबाही, ब्रजेश मिश्रा ने की यह अपील
तुर्की-सीरिया में भूकंप से तबाही, ब्रजेश मिश्रा ने की यह अपील
तुर्की और सीरिया सहित चार देशों में सोमवार को भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। यहां बीते दिन तीन बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
तुर्की और सीरिया में घातक भूकंपों के कारण अब तक 4,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। बीते दिन तुर्की में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए थे।
तुर्की और सीरिया सहित चार देशों में सोमवार को भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के चलते कंपन इतना तेज था कि हजारों इमारतें ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गईं। सरकारी एजेंसी के मुताबिक अभी मरने वालो की संख्या में इजाफा हो सकता है।
इसी बीच भारत ने बड़ा दिल दिखाया और भूकंप की मार झेल रहे तुर्की को भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई घोषणा के कुछ घंटों बाद ही भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्की को भारतीय वायु सेना के विमान से भेजी। इस पूरे मामले पर 'भारत समाचार' के एडिटर-इन-चीफ और वरिष्ठ पत्रकार 'ब्रजेश मिश्रा' ने ट्वीट कर एक अपील की है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, तुर्की में तबाही है। लाशों का अंबार है। बिल्डिगों में जो रह गए। कब्रगाह वहीं बन गई। इतनी लाशें है की अब तक गिनती नही हो पाई। शक्तिशाली भूकंप के तीन झटको ने तुर्की को उलट दिया। प्रकृति की ताकत का अहसास करवा दिया। राहत और बचाव कार्य में दुनिया भर को आगे आना चाहिए। मदद भी करनी चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार 'ब्रजेश मिश्रा' के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
#Turkey में तबाही है। लाशों का अंबार है। बिल्डिगों में जो रह गए। कब्रगाह वहीं बन गई।इतनी लाशें है की अब तक गिनती नही हो पाई। शक्तिशाली भूकंप के तीन झटको ने तुर्की को उलट दिया। प्रकृति की ताकत का अहसास करवा दिया। राहत और बचाव कार्य में दुनिया भर को आगे आना चाहिए। मदद भी करनी चाहिए
— Brajesh Misra (@brajeshlive) February 6, 2023
टैग्स सोशल मीडिया ब्रजेश मिश्रा पत्रकार ब्रजेश मिश्रा turkey and syria earthquake टुडे समाचार फॉर मीडिया