होम / सोशल मीडिया / दिल्ली की जीत ने बिहार में आबोहवा को बहुत बदला: राणा यशवंत
दिल्ली की जीत ने बिहार में आबोहवा को बहुत बदला: राणा यशवंत
राजनीतिक आयोजनों में भीड़ कई दफ़ा अनुमानित नतीजे का आधार नहीं होती, लेकिन बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह रैली कुछ बातों बातों का इशारा देती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में सोमवार को किसान जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में एनडीए चुनाव लड़ेगा। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत का मानना है कि दिल्ली की जीत ने बिहार में आबोहवा को बहुत बदला है।
उन्होंने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा, राजनीतिक आयोजनों में भीड़ कई दफ़ा अनुमानित नतीजे का आधार नहीं होती, लेकिन बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह रैली कुछ बातों बातों का इशारा देती है। हरियाणा और दिल्ली की जीत ने बिहार में आबोहवा को बहुत बदला है।
NDA के लिए नरेंद्र मोदी की USP और बढ़ी है। बिहार के गाँव-कस्बे में मोदी चर्चा में हैं। बिहार में इस बार NDA 2010 का नतीजा दोहरा दे तो आश्चर्य नहीं। तब उसने कुल 243 में 206 सीटें जीतीं थीं। कारण यह भी है कि तेजस्वी यादव आज भी पिता की विरासत के वाहक ही हैं।
वे जुझारू और बड़े जनाधार के नेता के तौर पर ताक़त नहीं बढ़ा पाए हैं। रणनीति नहीं दिखती। ख़राब सेहत के बावजूद नीतीश कुमार आज भी बेदाग नेता हैं। उनके मोदी के साथ खड़ा होने से साख/समर्थन बेहिसाब बढ़ जाता है। उप चुनावों में प्रदर्शन को छोड़ दें, तब भी प्रशांत किशोर 8-10 सीटें और 3-4% के आसपास वोट जमा सकते हैं। उनकी जनसुराज पार्टी महागठबंधन का बंटाधार करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।
राजनीतिक आयोजनों में भीड़ कई दफ़ा अनुमानित नतीजे का आधार नहीं होती, लेकिन बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह रैली कुछ बातों बातों का इशारा देती है.
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) February 24, 2025
- हरियाणा और दिल्ली की जीत ने बिहार में आबोहवा को बहुत बदला है.
- NDA के लिए नरेंद्र मोदी की USP और बढ़ी है.… pic.twitter.com/4pDJAWSNw8
टैग्स