होम / सोशल मीडिया / केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित, राहुल शिवशंकर ने कही ये बड़ी बात
केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित, राहुल शिवशंकर ने कही ये बड़ी बात
हालांकि ईडी और अरविंद केजरीवाल दोनों के ही वकीलों की दलीलें पूरी हो गई हैं और कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ से अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बुधवार को हाई कोर्ट में इस पर लंबी सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट में खूब बहस हुई। हालांकि ईडी और अरविंद केजरीवाल दोनों के ही वकीलों की दलीलें पूरी हो गई हैं और कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'केजरीवाल को कोई राहत नहीं। गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित। लेकिन यहां हाईकोर्ट में आप के इस आरोप पर ईडी का जवाब है कि केजरीवाल के घर से अपराध की कोई आय बरामद नहीं हुई थी।
'यह कौन सा तर्क है कि मेरे घर में एक रुपया भी बेहिसाब संपत्ति नहीं मिली है? जब आपने इसे गोवा चुनावों के लिए इस्तेमाल किया, जब आपने इसे उड़ाने के लिए दूसरों को एक-एक पैसा दिया तो आप कैसे उम्मीद करते हैं कि ईडी इसे आपके घर में ढूंढेगा?'
आपको बता दें कि ईडी ने HC में कहा कि शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल की भूमिका दोहरी है-व्यक्तिगत तौर पर भी और आप के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते भी। उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध बनता है।
No relief for Kejriwal. Order on plea challenging arrest reserved.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) April 3, 2024
But here's ED's response in the HC to the AAP's charge that no proceeds of crime were recovered from Kejriwal's home:
"What is this argument that not one rupee of unaccounted wealth has been found in my house?…
टैग्स दिल्ली हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई दिल्ली के सीएम केजरीवाल गिरफ्तार सीएम केजरीवाल जेल में