होम / सोशल मीडिया / विपक्ष के नेताओं की विश्वसनीयता पर संकट: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
विपक्ष के नेताओं की विश्वसनीयता पर संकट: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
एक टीवी डिबेट में बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल जी की ED द्वारा जाँच पर सहयोग नहीं किया और सवाल उठाया जाना पूरी तरह गलत है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी ने कल तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कोर्ट में पेशी है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल के व्यक्तिगत पेशी से बचने की याचिका को खारिज करते हुए आज ACMM की कोर्ट में पेश होने को कहा है।
इस मामले पर एक टीवी डिबेट में बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा, 'केजरीवाल जी की ED द्वारा जाँच पर सहयोग नहीं किया और सवाल उठाया जाना पूरी तरह ग़लत है। चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव में निर्णय आएगा तो लोकतंत्र की विजय। राहुल गांधी की सदस्यता कोर्ट बहाल करेगा तो लोकतंत्र की विजय। और इनके नेताओं को बेल नहीं मिलेगी तो कहेंगे कोर्ट सही नहीं है लोकतंत्र ख़त्म हो गया है। भाजपा विपक्ष को दबा रही है एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इनकी इसी आदत के चलते भारत की राजनीति में विपक्ष के नेताओं की विश्वसनीयता का संकट उत्पन्न हो गया है।'
आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में हैं। अब आज अगर केजरीवाल को ईडी अरेस्ट कर लेती है तो 2024 लोकसभा चुनाव से पहले AAP के लिए लीडरशिप का संकट खड़ा हो सकता है।
केजरीवाल जी की ED द्वारा जाँच पर सहयोग नहीं किया और सवाल उठाया जाना पूरी तरह ग़लत है, चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव में निर्णय आएगा तो लोकतंत्र की विजय राहुल गांधी की सदस्यता कोर्ट बहाल करेगा तो लोकतंत्र की विजय और इनके नेताओं को बेल नहीं मिलेगी तो कहेंगे कोर्ट सही नहीं है लोकतंत्र… pic.twitter.com/1yJp8yjJir
— Dr. Sudhanshu Trivedi (Modi Ka Parivar) (@SudhanshuTrived) March 15, 2024
टैग्स अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति केजरीवाल पेशी केजरीवाल गिरफ्तार