होम / सोशल मीडिया / जिस चीज से जुड़ जाए मोदी जी का नाम, वह कांग्रेस से नहीं होता बर्दाश्त: सुधांशु त्रिवेदी
जिस चीज से जुड़ जाए मोदी जी का नाम, वह कांग्रेस से नहीं होता बर्दाश्त: सुधांशु त्रिवेदी
कांग्रेस का कहना है कि जी-20 शिखर सम्मेलन सरकार की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
केंद्र सरकार जोर-शोर से जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय लेने में लगी हुई है लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस समय बीजेपी पर हमलावर है। कांग्रेस का कहना है कि जी-20 शिखर सम्मेलन सरकार की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि दशकीय जनगणना जो 2021 में होने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं होने से अनुमानित 14 करोड़ नागरिकों को उनके भोजन के अधिकार से बाहर रखा गया है।
कांग्रेस के इन आरोपों पर राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने जवाब दिया। उन्होंने एक डिबेट शो में कहा, कांग्रेस अपने आप को गांधी जी की विरासत की पार्टी बताती है, 75 साल के इतिहास में पहली बार हुआ कि दुनिया के सर्वाधिक शक्तिशाली 20 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार राजघाट पर गांधी जी की समाधि पर एक साथ श्रद्धांजलि देते हुए देखे गए।
इस अद्भुत अवसर के लिए भी कांग्रेस से तारीफ और प्रोत्साहन में एक शब्द नहीं निकला। दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति सरदार पटेल जी की मोदी जी ने बनवाई, आज तक एक भी कांग्रेस का नेता वहां पर नहीं देखा गया। जिस चीज के साथ मोदी जी का नाम जुड़ जाता है वो कांग्रेस से बर्दाश्त नहीं होता।
अपनी ही पार्टी के पूर्वज जो देश की धरोहर है सरदार पटेल और गांधी जी के सम्मान का तिरस्कार कांग्रेस कर सकती है तो प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी ही नहीं देश की सरकार, संवैधानिक संस्थान चुनाव आयोग को अथवा मीडिया इस नफरती चश्मे के आगे इन सबकी क्या ही बिसात।
कांग्रेस अपने आप को गांधी जी की विरासत की one and only exclusive copyright holder पार्टी बताती है, 75 साल के इतिहास में पहली बार हुआ कि दुनिया के सर्वाधिक शक्तिशाली 20 से ज़्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार राजघाट पर गांधी जी की समाधि पर एकसाथ श्रद्धांजलि देते हुए देखे गए इस… pic.twitter.com/LusAw21IBt
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) September 11, 2023
टैग्स सुधांशु त्रिवेदी जयराम रमेश जी-20 शिखर सम्मेलन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी राजघाट पर गांधी जी की समाधि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी