होम / सोशल मीडिया / जयदीप कर्णिक से बोले सीएम अशोक गहलोत, 156 सीट जीतकर फिर बनाएंगे सरकार
जयदीप कर्णिक से बोले सीएम अशोक गहलोत, 156 सीट जीतकर फिर बनाएंगे सरकार
पेपर लीक तो गुजरात में बहुत है। कल ही मैं पढ़ रहा था कि एक-एक पेपर तीन-तीन बार लीक हुआ।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
राजस्थान में चुनाव प्रचार अब अंतिम पड़ाव पर है। राज्य में लंबे समय से सरकार बदलने का रिवाज रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आत्मविश्वास इस बार रिवाज बदल देने का है। अमर उजाला डॉट कॉम के संपादक जयदीप कर्णिक ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से खास बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी है।
उन्होंने कहा, 'यह कोई मोदी जी का चुनाव तो है नहीं और उनकी कोई गारंटी भी नहीं है। उनकी गारंटी तो 25 तारीख तक रहेगी। हमारी गारंटियां तो पांच साल तक रहेंगी। उनके पास खाली ईडी है, हमारे पास गारंटी है।'
जयदीप कर्णिक ने उनसे पेपर लीक के मुद्दे पर भी कड़े सवाल पूछे ! सीएम गहलोत ने कहा, 'पेपर लीक तो गुजरात में बहुत है। कल ही मैं पढ़ रहा था कि एक-एक पेपर तीन-तीन बार लीक हुआ। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में पेपर लीक हो रहा है। हिंदुस्तान भर में पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ राजस्थान में हो रही है। हमने लोगों को गिरफ्तार किया, उनकी इमारतों को गिरा दिया। साथ ही आजीवन कारावास के प्रावधान के साथ कानून पारित किया। इसके बाद कोई पेपर लीक नहीं हुआ। कार्रवाई हमने की है। बच्चे सब समझते हैं। ये भाजपा वाले इन्हें भड़काते हैं।'
सचिन पायलट के मसले पर भी उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'आज कांग्रेस का एकजुट होना देश हित में है, राजस्थान के हित में है और कांग्रेस के हित में है। देश में हालात गंभीर हैं। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। ऐसे माहौल में हर कांग्रेसी का यह कर्तव्य और धर्म है कि वह सारे मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करे और पार्टी को मजबूत करे।'
इस पूरी बातचीत का वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स