होम / सोशल मीडिया / जल्द लागू होगा नागरिकता संशोधन कानून : राजीव सचान की सरकार से ये बड़ी मांग
जल्द लागू होगा नागरिकता संशोधन कानून : राजीव सचान की सरकार से ये बड़ी मांग
गृह मंत्री ने कहा कि CAA देश का एक्ट है, इसे हम यकीनन नोटिफाई करेंगे। इसे चुनाव से पहले नोटिफाई किया जाएगा और चुनाव से पहले इसे लागू भी किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि CAA देश का एक्ट है, इसे हम यकीनन नोटिफाई करेंगे। इसे चुनाव से पहले नोटिफाई किया जाएगा और चुनाव से पहले इसे लागू भी किया जाएगा। इसे लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान से सरकार से एक मांग की है। उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी बात रखी।
उन्होंने लिखा, अब जब केंद्रीय गृह मंत्रालय नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के नियम तय करके उन्हें अधिसूचित करने जा रहा है तो फिर उसे लोगों को भड़काकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले तत्वों से सावधान रहना होगा। ये तत्व फिर से मुस्लिम समाज को बरगलाकर उसे सड़क पर उतारने का काम कर सकते हैं। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
इसके साथ ही नागरिकता संशोधन कानून के नियम ऐसे बनाए जाएं, जिनसे बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से दिसंबर 2014 के बाद भी भारत आए लोगों को राहत मिल सके। इस कटआफ डेट में बदलाव इसलिए जरूरी है, क्योंकि बीते एक दशक में यदि अफगानिस्तान हिंदुओं एवं सिखों से करीब-करीब खाली हो चुका है तो बांग्लादेश एवं पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के दमन का सिलसिला और तेज हुआ है।
इन दोनों देशों में अल्पसंख्यकों का कोई भविष्य नहीं। उन्हें या तो मतांतरित होना होगा अथवा वहां से भागना होगा या फिर मरना होगा। गृह मंत्री ने कहा कि हमारे देश के अल्पसंख्यक समुदायों, खासतौर पर मुस्लिम समुदाय को उकसाया जा रहा है। CAA किसी की सिटिजनशिप नहीं छीन सकता है, क्योंकि इसमें ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है।
अब जब केंद्रीय गृह मंत्रालय नागरिकता संशोधन कानून #CAA के नियम तय करके उन्हें अधिसूचित करने जा रहा है तो फिर उसे लोगों को भड़काकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले तत्वों से सावधान रहना होगा। ये तत्व फिर से मुस्लिम समाज को बरगलाकर उसे सड़क पर उतारने का काम कर सकते हैं। ऐसा करने…
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) February 12, 2024
टैग्स समाचार प्लस भाजपा अमित शाह लोकसभा चुनाव नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए नागरिकता संशोधन अधिनियम अंतिम मसौदा