होम / सोशल मीडिया / विधानसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बोले ब्रजेश मिश्रा, यह अभूतपूर्व जनादेश
विधानसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बोले ब्रजेश मिश्रा, यह अभूतपूर्व जनादेश
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी विश्वसनीयता की अग्नि परीक्षा में तप कर खरे निकले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जनता का भरोसा हासिल किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। 3 राज्यों में बीजेपी को बहुमत प्राप्त हुआ है वहीं तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनी है। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटें हासिल हुई हैं जबकि कांग्रेस को 66 सीटें मिली हैं जबकि अन्य के खाते में एक सीट गई है। वहीं राजस्थान में हर बार की तरह ही सत्ता परिवर्तन हुआ है।
राजस्थान में बीजेपी में प्रचंड जीत हासिल की है। चुनाव में बीजेपी को 115 सीट मिली हैं जबकि कांग्रेस को 69 सीट हासिल हुई हैं। राजस्थान में 15 सीट निर्दलियों के खाते में गई हैं। छत्तीसगढ़ की बात करें तो कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 54 सीट मिली हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 35 सीट गई है। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।
बीजेपी की इस प्रचंड जीत पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट किया और बड़ी बात कह दी। उन्होंने लिखा, 'यह अभूतपूर्व जनादेश है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी विश्वसनीयता की अग्नि परीक्षा में तप कर खरे निकले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जनता का भरोसा हासिल किया है।
उनके विचार, आचार और सरकार पर जनता का ऐतबार है। विपरीत हालात में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बड़ी जीत इसका प्रमाण है। राजस्थान का राज भी उन्हें जमीन पर कुशल कौशल प्रबंधन और कारगर रणनीति से मिला। ऐसे वक्त मे जब लोकसभा के चुनाव आसन्न हों तब ये बहुत बड़ी जीत, बीजेपी की बढ़ती ताकत का प्रतिबिंब है। विपक्ष के लिए बीजेपी, शोध का विषय होना चाहिए।'
यह अभूतपूर्व जनादेश है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी विश्वसनीयता की अग्नि परीक्षा में तप कर खरे निकले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जनता का भरोसा हासिल किया है। उनके विचार, आचार और सरकार पर जनता का ऐतबार है। विपरीत हालात में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बड़ी जीत इसका प्रमाण है। राजस्थान…
— Brajesh Misra (@brajeshlive) December 3, 2023
टैग्स