होम / सोशल मीडिया / नमक को लेकर किया गया 'मजाक' जावेद जाफरी को पड़ा भारी
नमक को लेकर किया गया 'मजाक' जावेद जाफरी को पड़ा भारी
ट्रोलर्स को करारा जवाब देने में भी पीछे नहीं रहे बॉलिवुड एक्टर जावेद जाफरी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर एक चुटकुला ट्वीट करने के बाद बॉलिवुड एक्टर जावेद जाफरी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं और उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, अपने कॉमिक एक्ट्स और मजेदार ट्वीट्स के लिए प्रसिद्ध जावेद जाफरी ट्रोलर्स को करारा जवाब देने में भी पीछे नहीं रहे।
दरअसल, जावेद जाफरी ने अपने दोस्त द्वारा भेजे गए चुटकुले को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए बाबा रामदेव की कंपनी द्वारा बनाए जा रहे नमक पर कटाक्ष किया था। लेकिन ये चुटकुला सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने जावेद जाफरी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Received this from a friend :
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) July 13, 2019
Patanjali Namak Ka Packet Kehta Hai Ki
"Yeh Bana Hai 2500 Hazaar Saal Puraani Himalaya Ki Chattaan Sey."
Aur Expiry Hai 2019 Mein.
By God !! Baba Bilkul Time Pey Khod Laaye, Nahi Toh Himalaya Par Hi Expire Ho Jaata !!!?
एक यूजर ने जावेद जाफरी की साइंस नॉलेज के बारे पर सवाल उठाते हुए कहा,'नमक के दाने नमी सोखते हैं, लेकिन चट्टानों में ये चीज कम होती है। कभी साइंस पढ़ी है आपने?'ऐसे ही एक यूजर ने जावेद जाफरी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने खाद्य पैकेजिंग की तकनीक के बारे में जाने बिना ही इस तरह का ट्वीट किया है। इसके लिए उन्हें भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की वेबसाइट पढ़ने की सलाह भी दी गई है। हालांकि, इस ट्वीट का जवाब देते हुए जावेद जाफरी ने इस यूजर को चुटकुले समझने के साथ ही कॉमेडी और व्यंग्य के ज्ञान के लिए कॉमे़डी वेबसाइट पढ़ने की सलाह दी है।
without knowledge of comedy and satire U R tweeting if U have time, pl. read Comedy websites and min. 3 years of watching Stand up comedy and you will understand what ‘jokes’ are
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) July 15, 2019
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स सोशल मीडिया बाबा रामदेव जावेद जाफरी पतंजलि आयुर्वेद पतंजलि नमक