होम / सोशल मीडिया / बीएमसी में बनेगी बीजेपी और एकनाथ शिंदे की सरकार : समीर चौगांवकर

बीएमसी में बनेगी बीजेपी और एकनाथ शिंदे की सरकार : समीर चौगांवकर

उद्धव ने राजनीति में विचारधारा से समझौता करके इतना बड़ा यू टर्न ले लिया है कि अब वहाँ से उद्धव की वापसी मुमकिन नहीं है। बीएमसी में अब बीजेपी और एकनाथ शिंदे की सरकार बनने जा रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग की ओर से मुंबई की बीएमसी सहित राज्य के 29 महानगर पालिकाओं में चुनाव के लिए 'आचार संहिता लागू' को लागू कर दिया गया है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर के लिए चुनाव 15 जनवरी, 2026 को शुरू होगा और 16 जनवरी को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर का कहना है कि बीएमसी में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की सरकार बनेगी।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, मराठी अस्मिता के दम पर 1996 में शिवसेना ने मुंबई में अपना मेयर बनाया और लगातार 26 साल मेयर पद पर क़ब्ज़ा जमाए रखा। जिस मातोश्री से बाला साहेब ठाकरे ने मराठी अस्मिता के दम पर पूरी मुंबई पर राज किया, उसी मातोश्री में बैठकर उद्धव ठाकरे अब अपने सामने बीएमसी को अपने हाथ से फिसलता देख रहे हैं।

बाला साहेब ठाकरे की अर्जित लोकप्रियता और उनकी बनाई शिवसेना को उनके बेटे उद्धव ठाकरे सहेज नहीं सके और एक सच्चे शिवसैनिक एकनाथ शिंदे से मात खा गए।विचारधारा से भटके और केंद्र और राज्य में सत्ता की लड़ाई हार कर लहूलुहान हो चुके उद्धव ठाकरे अब बीएमसी चुनावी रणक्षेत्र में अपने जख्मों को निहार रहे है और राज ठाकरे को साथ लेकर वापसी के लिए छटपटा रहे है।

शिवसेना ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ताओं का उल्लास और जीवंतता ही उसकी जीवनशक्ति है। लेकिन उद्धव ऐसे शख्स रहे है जिनकी फितरत उस वक्त भी अपने खोल में दुबक जाने की रही है, जब जमीन के साथ धड़कते हुए शिवसैनिको के साथ जुड़ाव की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उद्धव की यही खासियत उनकी दुखती रग है और पराजय का कारण है।

महाराष्ट्र में मराठीयों के रगो में बहने वाली शिवसेना मातोश्री से निकलकर अब एकनाथ शिंदे के घर पहुँच चुकी है। 16 जनवरी को बीएमसी में बीजेपी और एकनाथ शिंदे मिलकर अपना मेयर बनाने जा रहे हैं। उद्धव के पास पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा।

उद्धव ठाकरे सब कुछ गवाने के मुहाने पर खड़े हैं। उद्धव ने राजनीति में विचारधारा से समझौता करके इतना बड़ा यू टर्न ले लिया है कि अब वहाँ से उद्धव की वापसी मुमकिन नहीं है। बीएमसी में अब बीजेपी और एकनाथ शिंदे की सरकार बनने जा रही है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

42 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago