होम / सोशल मीडिया / तैयारियों की पूर्ण कमी से हुई बेंगलुरु भगदड़: बरखा दत्त
तैयारियों की पूर्ण कमी से हुई बेंगलुरु भगदड़: बरखा दत्त
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टीम की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े, जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं रख सकी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
आरसीबी द्वारा पहली बार आइपीएल का खिताब जीतने के जश्न में शामिल होने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसकों के उमड़ने के बाद मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 33 अन्य घायल हो गए। हालांकि, स्टेडियम के भीतर जीत का जश्न जारी रहा। वरिष्ठ पत्रकार और एंकर बरखा दत्त ने इसे असाधारण संवेदनहीनता बताया।
उन्होंने एक्स पर लिखा, बेंगलुरु भगदड़ तैयारियों की पूर्ण कमी को दर्शाता है। जब क्रिकेटरों का जश्न मनाने आए लोगों को कुचलकर मार डाला जा रहा था, तब जश्न मनाया जाता रहा। यह असाधारण संवेदनहीनता को दर्शाता है। मृतकों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है। तस्वीर रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
आपको बता दें, कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टीम की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े, जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं रख सकी। इसके लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। ये प्रशंसक स्टेडियम के भीतर घुसने की कोशिश में प्रवेश द्वार के बाहर ही भगदड़ का शिकार हो गए।
Bangalore stampede shows absolute lack of preparedness- will heads roll? - that celebrations carried on while people who came to celebrate the cricketers were getting crushed to death - shows extraordinary callousness. A little child is among the dead. The picture is haunting.
— barkha dutt (@BDUTT) June 4, 2025
टैग्स