होम / सोशल मीडिया / चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर विनोद अग्निहोत्री ने कही ये बात

चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर विनोद अग्निहोत्री ने कही ये बात

चंद्रशेखर रावण या आजाद जी से कभी मुलाकात नहीं हुई, पर दलित वंचित समाज के मुद्दों पर उनकी मुखरता और सामाजिक न्याय पर उनकी प्रतिबद्धता असंदिग्ध है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

यूपी के देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख 'चंद्रशेखर आजाद रावण' पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ। उन पर गोली चली, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। कार सवार बदमाशों ने चंद्रशेखर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान एक गोली चंद्रशेखर की पीठ को छूती हुई निकल गई थी। इसके बाद चंद्रशेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

चंद्रशेखर ने कहा, 'जिस समय हमला हुआ, उस समय हमारी गाड़ी अकेली थी और हमारे लोग आगे-पीछे थे।' इस हमले के बाद वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने ट्वीट कर इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।

उन्होंने लिखा, चंद्रशेखर रावण या आजाद जी से कभी मुलाकात नहीं हुई, पर दलित वंचित समाज के मुद्दों पर उनकी मुखरता और सामाजिक न्याय पर उनकी प्रतिबद्धता असंदिग्ध है। लोकतंत्र में ऐसे स्वर कभी बंद और मंद नहीं होने चाहिए। उन पर जानलेवा हमला चिंता जनक और निंदनीय है। ईश्वर उन्हें जल्दी स्वस्थ करें।

आपको बता दें कि चंद्रशेखर आजाद को हमले से 5 दिन पहले फेसबुक पर धमकी दी गई थी। क्षत्रिय ऑफ अमेठी नाम से बने पेज द्वारा शेयर एक पोस्ट में कहा गया था, 'चंद्रशेखर रावण को जिस दिन भी मारेंगे अमेठी के ठाकुर मारेंगे। वह भी बीच चौराहे पर। वहीं, गुरुवार को इसी पेज पर फिर से एक धमकी दी गई। इस पोस्ट में लिखा गया, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण पर जानलेवा हमला। चंद्रशेखर रावण की कमर में लगी गोली। बच गया साला, अगली बार नहीं बचेगा।  

वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री  के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी : राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

48 seconds ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago