होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले अशोक श्रीवास्तव, उपचुनाव जीतकर भी हार गई कांग्रेस!
इस मसले पर बोले अशोक श्रीवास्तव, उपचुनाव जीतकर भी हार गई कांग्रेस!
राजनीतिक दल अपने समीकरण को बिठाने के लिए विधायक और सांसदों को किसी भी प्रकार का लालच देने से नहीं चूकते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
2024 के आम चुनाव के पहले एक तरफ तो राजनीतिक दल विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ यदि उनके राज्यों की बात की जाए तो उनके अंदर वही एकता नहीं है। राजनीति में कब क्या हो जाए इसका अंदाजा तो बड़े-बड़े राजनीतिक पंडित में नहीं लगा सकते क्योंकि राजनीतिक दल अपने समीकरण को बिठाने के लिए विधायक और सांसदों को किसी भी प्रकार का लालच देने से नहीं चूकते हैं।
ऐसा ही कुछ मामला पश्चिम बंगाल में सामने आया जब कांग्रेस के एकमात्र विधायक बायरन विश्वास ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो गए। अब एक तरफ तो दिल्ली में टीएमसी और कांग्रेस विपक्षी एकता की बात करते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की बात करते हैं, लेकिन जब राज्य की बात आती है तो कांग्रेस के एकमात्र विधायक को भी ममता बनर्जी अपनी पार्टी में शामिल करा देती है।
इस घटना के बाद वरिष्ठ नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि इस प्रकार की जो खरीद-फरोख्त है वह बीजेपी के उद्देश्यों को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खरीद-फरोख्त जो पहले गोवा, मेघालय, त्रिपुरा और अन्य राज्यों में भी हो चुकी है इससे विपक्षी एकता कैसे मजबूत होगी?
इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने भी ट्वीट किया और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी की कांग्रेस और ममता बनर्जी की टीएमसी मिलकर नई संसद भवन के लोकार्पण का बहिष्कार कर रहे थे लेकिन बंगाल में ममता दीदी ने लोकतंत्र की रक्षा करते हुए कांग्रेस को एक बार फिर से 0 पर पहुंचा दिया। सागरदीघे उपचुनाव जीतकर भी कांग्रेस इस चुनाव को हार चुकी है।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के द्वारा किए गए इस पीठ को आप यहां देख सकते हैं-
दिल्ली में "लोकतंत्र" की रक्षा के लिए राहुल की कांग्रेस और ममता की टीमसी मिलकर नए #संसद_भवन के लोकार्पण का बहिष्कार कर रहे थे,उधर बंगाल में दीदी ने "लोकतंत्र" की रक्षा करते हुए कांग्रेस को एक बार फिर शून्य पर पहुंचा दिया।
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) May 30, 2023
सागरदीघे उपचुनाव जीतकर भी हार गई कांग्रेस। pic.twitter.com/sQIXmtvPWW
टैग्स अशोक श्रीवास्तव पश्चिम बंगाल टीएमसी जयराम रमेश बायरन विश्वास