होम / सोशल मीडिया / गृह मंत्री अमित शाह ने छोड़ा 'Gmail', अपनाया स्वदेशी 'Zoho Mail'
गृह मंत्री अमित शाह ने छोड़ा 'Gmail', अपनाया स्वदेशी 'Zoho Mail'
जोहो कॉर्पोरेशन, जो चेन्नई की स्वदेशी टेक कंपनी है, के संस्थापक श्रीधर वेंबु ने इसे एक बड़ा कदम बताया। जोहो मेल डेटा प्राइवेसी और साइबर सिक्योरिटी पर विशेष जोर देता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डिजिटल स्वदेशीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपना ईमेल अकाउंट गूगल मेल से हटाकर भारतीय कंपनी जोहो मेल पर स्थानांतरित कर लिया। कल शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, मैंने जोहो मेल पर स्विच कर लिया है।
कृपया नया ईमेल एड्रेस नोट करें। 'amitshah.bjp@zohomail.in' , भविष्य के सभी संदेश इसी पर भेजें। यह घोषणा 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को मजबूत करने का प्रतीक बनी हुई है। जोहो कॉर्पोरेशन, जो चेन्नई की स्वदेशी टेक कंपनी है, के संस्थापक श्रीधर वेंबु ने इसे एक बड़ा कदम बताया।
जोहो मेल डेटा प्राइवेसी और साइबर सिक्योरिटी पर विशेष जोर देता है, जो विदेशी प्लेटफॉर्म्स जैसे जीमेल से अलग है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया टैरिफ धमकियों के बीच विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम करने का संकेत है। Zoho का ही चैटिंग ऐप Arattai भी हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहा है, खासकर तब से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेड इन इंडिया ऐप्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कही थी।
Hello everyone,
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2025
I have switched to Zoho Mail. Kindly note the change in my email address.
My new email address is amitshah.bjp @ https://t.co/32C314L8Ct. For future correspondence via mail, kindly use this address.
Thank you for your kind attention to this matter.
टैग्स