होम / सोशल मीडिया / TRS पार्टी के इस कार्यक्रम पर अमिश देवगन ने उठाया सवाल-नेशनल पार्टी है या कॉकटेल पार्टी?

TRS पार्टी के इस कार्यक्रम पर अमिश देवगन ने उठाया सवाल-नेशनल पार्टी है या कॉकटेल पार्टी?

टीआरएस के एक नेता का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे वो लोगों को शराब की बोतल और मुर्गियां बांटते नजर आ रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव दशहरे पर अपनी राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। टीआरएस विधायक दल और राज्य कार्यकारिणी समिति की एक विस्तारित बैठक बुधवार को तेलंगाना भवन में होने की उम्मीद है, जिसमें टीआरएस के राष्ट्रीय दल बनने पर एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। 

इसी बीच टीआरएस के एक नेता का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे वो लोगों को शराब की बोतल और मुर्गियां बांटते नजर आ रहे हैं। टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर विवाद भी गहराने लगा है। 

उन्होंने अपने पूर्व निर्वाचन क्षेत्र वारंगल में दशहरे के अवसर पर लोगों को शराब और चिकन बांटा। इस वीडियो के सामने आने के बाद 'न्यूज़18इंडिया' के सीनियर एंकर और वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है। 

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'केसी राव के तेलंगाना राष्ट्र समिति यानी TRS की नेशनल पार्टी की लॉन्चिंग के मौक़े पर दारू और मुर्ग़ा पार्टी दी जा रही है। सवाल ये है कि ये नेशनल पार्टी है या कॉकटेल पार्टी? '

अमिश देवगन द्वारा किए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।

 

 


टैग्स मीडिया ट्विटर अमिश देवगन तेलंगाना दशहरा मीडिया न्यूज़ ट्विटर न्यूज़ केसी राव केसी राव राष्ट्रीय पार्टी चिकन शराब पत्रकार अमिश देवगन एंकर अमिश देवगन
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago