होम / सोशल मीडिया / सुधीर चौधरी के साथ ‘आजतक’ ने चलाया ये अनूठा कैंपेन, मिला लाखों दर्शकों का प्यार
सुधीर चौधरी के साथ ‘आजतक’ ने चलाया ये अनूठा कैंपेन, मिला लाखों दर्शकों का प्यार
इंडिया टुडे ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) पर यूजर्स को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक अनूठा कैंपेन चलाया गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
इंडिया टुडे ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) पर यूजर्स को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक अनूठा कैंपेन चलाया गया, जिसे नाम दिया गया #AskSudhir. जोकि इस कदर लोकप्रिय हुआ कि यह कैंपेन बुधवार रात करीब 6 घंटे तक ट्रेंड करता रहा।
बता दें कि इस कैंपेन के जरिए लाखों की संख्या में यूजर्स जुड़े। #AskSudhir को 3 लाख से अधिक वॉट्सऐप पर प्रतिक्रियाएं मिली हैं। ट्विटर स्पेस पर 1.2 लाख से अधिक लोगों ने सुना है और 75,000 से अधिक ट्वीट्स हुए हैं।
दरअसल, ‘आजतक’ के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने चैनल पर अपने नए शो का नाम तय करने के लिए अपने प्रशंसकों से उनकी राय मांगी थी। इसके लिए उन्होंने बुधवार की शाम सात बजे ‘आजतक’ की ओर से आयोजित ट्विटर स्पेस पर दर्शकों से न सिर्फ नए शो को लेकर उनके सुझाव मांगे बल्कि उनके तमाम सवालों के जवाब भी दिए और इसी दौरान उन्होंने ये सफलता हासिल की।
कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी को यूं ही टीआरपी का मास्टर नहीं कहा जाता है। उनका हर कदम ऐसा होता है कि रिकॉर्ड अपने आप ही बन जाता है।
वहीं, 'आजतक' चैनल पर अपने नए शो का नाम तय करने के लिए उनके द्वारा मांगी गई प्रशंसको से राय के तरीके को भी लोगों ने खूब पसंद किया और उन्हें बड़ी संख्या में चैनल के नाम भेजे हैं। सुधीर चौधरी के नए शो का नाम क्या हो, इस पर दर्शकों ने दिए तीन लाख से ज्यादा सुझाव दिए हैं। 'आजतक' की मानें तो सुधीर चौधरी के शो का नाम चुनने में इसलिए थोड़ा ज्यादा समय लग रहा है।
सुधीर चौधरी के नए शो का नाम क्या हो, इसपर
— AajTak (@aajtak) July 15, 2022
दर्शकों ने दिए तीन लाख से ज़्यादा सुझाव; इसलिए नाम चुनने में लग रहा है थोड़ा समय। लेकिन हमारा वादा है अब जल्द ही उठेगा इस रहस्य से पर्दा!
(@sudhirchaudhary) #Promo pic.twitter.com/BlXQHwGIfR
बता दें कि सुधीर चौधरी और आजतक मिलकर अपने 100 मिलियन व्युअर्स के लिए नया शो लाने की दिशा में जुटे हैं। इस नए शो को सुधीर चौधरी होस्ट करेंगे। यह शो न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद के निर्देशन में शुरू होगा। खबर मिली है कि सुधीर चौधरी का यह नया शो ‘आजतक’ पर रात नौ बजे सीनियर टीवी एंकर श्वेता सिंह द्वारा होस्ट किए जा रहे ‘खबरदार’ की जगह प्रसारित होगा।
टैग्स आजतक सोशल मीडिया हिंदी न्यूज चैनल सुधीर चौधरी कैंपेन इंडिया टुडे ग्रुप यूजर्स