होम / प्रिंट / ‘दैनिक जागरण’ ने धर्मेंद्र चंदेल को फिर सौंपी नोएडा-ग्रेनो ब्यूरो की कमान
‘दैनिक जागरण’ ने धर्मेंद्र चंदेल को फिर सौंपी नोएडा-ग्रेनो ब्यूरो की कमान
पिछले कुछ समय से इस पद पर अपनी भूमिका निभा रहे अवनीश कुमार मिश्रा को हिसार भेजा गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
हिंदी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) से जुड़ी एक खबर के मुताबिक संस्थान ने वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चंदेल को एक बार फिर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ब्यूरो चीफ की कमान सौंपी है। पिछले कुछ समय से इस पद पर अपनी भूमिका निभा रहे अवनीश कुमार मिश्रा को हिसार भेजा गया है। हालांकि, वहां उनकी भूमिका क्या रहेगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। अवनीश कुमार मिश्रा को करीब छह महीने पहले ही प्रमोट कर नोएडा और ग्रेटर नोएडा ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई थी।
मूल रूप से ग्रेटर नोएडा निवासी धर्मेंद्र चंदेल को मीडिया में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। धर्मेंद्र चंदेल वर्ष 2007 से ‘दैनिक जागरण’ से जुड़े हुए हैं। इस संस्थान में वह वर्ष 2013 से वर्ष 2024 तक ग्रेटर नोएडा के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं।
वर्ष 2019 में उन्हें करीब तीन महीने के लिए नोएडा का भी ब्यूरो चीफ बनाया गया था। एक अगस्त 2020 से ग्रेटर नोएडा के साथ नोएडा के ब्यूरो चीफ की फिर से जिम्मेदारी दी गई थी। पिछले साल एक अगस्त को उनका तबादला डेस्क पर कर हरियाणा आउटपुट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उनकी जगह पर अवनीश मिश्रा को नोएडा-ग्रेटर नोएडा का ब्यूरो चीफ बनाया गया था। अब संस्थान द्वारा अवनीश कुमार मिश्रा को हिसार भेजने के आदेश के साथ ही धर्मेंद्र चंदेल को फिर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा ब्यूरो की कमान सौंपी गई है।
गौरतलब है कि 'दैनिक जागरण' को जॉइन करने से पहले धर्मेंद्र चंदेल करीब पांच साल (वर्ष 2002 से 2007) तक 'अमर उजाला' में भी ग्रेटर नोएडा के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से धर्मेंद्र चंदेल को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स