होम / / जितना बहुमत लोकसभा में मोदी के पास है, उतना ही न्यूजरूम में है: संजीव पालीवाल

जितना बहुमत लोकसभा में मोदी के पास है, उतना ही न्यूजरूम में है: संजीव पालीवाल

<p style="text-align: justify;">प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को उनके 67वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। पीएम के जन्मदिन के मौके पर हमने देश के वरिष्ठ संपादकों से मोदी को लेकर उनके 'मन की बात' क्या है, ये जानने की कोशिश की है। इस कड़ी में पेश है वरिष्ठ पत्रकार संजीव पालीवाल जी का पीएम मोदी को लेकर एक नजरिया जो उन्होंने फेसबुक पर लिखा है...</p> <p style="text

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को उनके 67वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। पीएम के जन्मदिन के मौके पर हमने देश के वरिष्ठ संपादकों से मोदी को लेकर उनके 'मन की बात' क्या है, ये जानने की कोशिश की है। इस कड़ी में पेश है वरिष्ठ पत्रकार संजीव पालीवाल जी का पीएम मोदी को लेकर एक नजरिया जो उन्होंने फेसबुक पर लिखा है...

संजीव पालीवाल

एग्जिक्यूटिव एडिटर, आजतक ।।

‘बात करनी मुझे मुश्किल कभी ऐसी तो ना थी .... जैसी अब है तेरी महफिल कभी ऐसी तो ना थी ‘ ये शेर देश के पत्रकार आजकल अक्सर गुनगुनाते रहते हैं। देश के तमाम पत्रकारों और मीडिया हाउसेस को इस बात का हरदम अहसास होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका कार्यालय अब पंहुच से दूर हो चुके हैं। अब शायद ही कोई पत्रकार होगा जो उनसे नजदीकी का दावा कर सके। अपने हिसाब से उनसे सवाल जवाब कर सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े सलीके से खुद को देश के मीडिया के सभी सवालों से दूर कर लिया है।

पिछले सवा दो साल में जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। जो 2-4 इंटरव्यू उन्होंने दिये है उसमें मोदी की अपनी मर्जी और फायदा था ना कि करने वाले पत्रकारों की पसंद। मोदी जब इंटरव्यू देना चाहते हैं तभी देते हैं। इंटरव्यू किसे देना है ये भी वो ही तय करते हैं। इंटरव्यू देखकर लगता है कि सवाल क्या होंगे इसका एक मोटा खाका भी पहले से ही तय हो जाता होगा। यानी कि वो अचानक सवाल लेने के शौकीन नहीं है। वो पूरी तैयारी के साथ ही इंटरव्यू देना चाहते हैं। ऐसा पहले कभी नहीं था। सबसे कम बोलने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पत्रकारों के सवाल लेते थे। प्रेस कॉंफ्रेंस करते थे। पर मोदी अलग हैं।

दरअसल मोदी को मीडिया हाउसेस की कमजोरी पता है। उन्हे पता है कि हर कोई उनका इंटरव्यू करना चाहता है। वो जानते हैं कि प्रेस कांफ्रेस करने से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि नुकसान होगा। कई ऐसे सवालों से उन्हें रूबरू होना पड़ेगा जिसका जवाब वो देना नहीं चाहते। मसलन, कालाधन, महंगायी, बैंक में 15 लाख रुपये, घर वापसी, गौ रक्षा, असहिष्णुता। जबकि इंटरव्यू में ऐसा खतरा नहीं है। इंटरव्यू से फायदा ये भी होता है कि जिसे इंटरव्यू मिलता है वो पूरे जोर शोर से उसका ऐसे प्रचार करता है जैसे मानो उसके हाथ कोई खजाना लग गया हो। टीवी के साथ-साथ अखबार में विज्ञापन तक छपते हैं। देशभर में उसकी चर्चा होती है। प्रधानमंत्री को जितना कवरेज मिलना चाहिये उससे ज्यादा मिलता है। मीडिया हाउस प्रधानमंत्री के इंटरव्यू को एक्सक्लूसिव करके बेचता है। और जिसे नहीं मिलता वो मीडिया हाउस अपने पत्रकारों को कोसता है। नरेंद्र मोदी ने अपने इंटरव्यू को एक बहुमूल्य प्रोडक्ट बना दिया है जो हर मीडिया हाउस को हर वक्त नहीं मिल सकता। मीडिया हाउस बस यही सोचता है कि ‘ मेरा नंबर कब आयेगा’ ।

पिछले सवा 2 साल में न्यूजरूम का स्वरूप भी पूरी तरह बदल गया है। पहले न्यूजरूम में लेफ्ट विचारधारा का बोलबाला था। लेकिन आज न्यूजरूम अखाड़े में तब्दील हो गया है। जितना बहुमत लोकसभा में नरेंद्र मोदी के पास है उतना या उससे ज्यादा न्यूजरूम में है। आज आप उनके भाषण के दौरान न्यूजरूम में तालियां सुन सकते हैं। उनके पक्ष में डेस्क से आने वाले कमेंट सुन सकते हैं। पक्ष-विपक्ष में जोरदार बहस सुन सकते हैं। कई बार तो ऐसा लगता है मानो हाथापायी हो जायेगी।ये किसी एक न्यूज रूम की बात नहीं है। ज्यादातर जगह ऐसा ही है।

एक और काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते है वो है सीधा संवाद। हर महीने रेडियो पर मन की बात, कभी बच्चों के साथ, कभी महिलाओं के साथ, कभी आम जनता के साथ सीधा संवाद।शायद ही इतना सीधा संवाद किसी प्रधानमंत्री ने पहले किया हो। इसका भी बड़ा फायदा यही है कि उन्हें असहज करने वाला सवाल नहीं सुनना पड़ेगा। जो सवाल जनता के होते हैं वो कैसे सेट किये जाते हैं ये टीवी प्रोग्राम करने वाले अच्छी तरह जानते हैं। ना कोई सवाल ना कोई जवाब। अपनी डफली अपना राग।

(साभार: फेसबुक वाल से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीनियर सिटीजन PM मोदी से वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कुरैशी ने की ये गुजारिश...

&nbsp; डॉ. सिराज कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्म दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार एवं कबीर पुरस्कार से सम्मानित सिराज कुरैशी ने तहे दिल से मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि मोदी ने केवल दो व

17-September-2016

9 साल पहले मोदी की किताब का जो शीर्षक दिया, वो समय के साथ सच साबित हुआ : कुमार पंकज

कुमार पंकज  विशेष संवाददाता, आउटलुक हिंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही दूरदर्शी सोच के रहे हैं। गोधरा कांड के बाद से गुजरात के बदले हालात की रिपोर्टिंग का अवसर जब मुझे मिला उस समय पूरे नरेंद्र मोदी

17-September-2016

पीएम मोदी के व्यक्तित्व को लेकर रहस्य बना रहता है, जिज्ञासा बनी रहती है: जयदीप कर्णिक, संपादक, वेबदुनिया

जयदीप कर्णिक संपादक, वेबदुनिया ।। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने आज अपने जीवन के 66 साल पूरे कर लिए हैं। 2014 के महाजनादेश पर सवार होकर जबसे उन्होंने देश की बागडोर संभाली है, उनको और उनके व्यक्तित्व को लेकर जिज्ञासा भी बढ़ी है और

17-September-2016

वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी ने बताया, कैसे अटलजी के एक फैसले से बदला मोदी का करियर...

विजय त्रिवेदी वरिष्ठ पत्रकार ।। 28 सितम्बर, 2014। न्यूयॉर्क का खचाखच भरा हुआ मैडिसन स्कवायर गार्डन। प्रवासी भारतीयों और खासतौर से गुजरातियों का मेला सा लगा हुआ था। केवल न्यूयॉर्क से ही नहीं, अमेरिका के अलग-अलग

17-September-2016

श्मसान में आए इस फोन से क्या है मोदी का कनेक्शन...

बीबीसी के हिंदी डिजिटल विंग में संवाददाता प्रदीप कुमार का एक लेख प्रकाशित हुआ है, जिसमें उन्होंने बताया कि श्मशान में आया नरेंद्र मोदी के पास अटल बिहारी वाजपेयी की एक कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी। पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट... श्मशान में आए फ़ोन का मोदी से वो कनेक्शन

17-September-2016


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

13 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

13 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago