होम / / 9 साल पहले मोदी की किताब का जो शीर्षक दिया, वो समय के साथ सच साबित हुआ : कुमार पंकज

9 साल पहले मोदी की किताब का जो शीर्षक दिया, वो समय के साथ सच साबित हुआ : कुमार पंकज

कुमार पंकज  विशेष संवाददाता, आउटलुक हिंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही दूरदर्शी सोच के रहे हैं। गोधरा कांड के बाद से गुजरात के बदले हालात की रिपोर्टिंग का अवसर जब मुझे मिला उस समय पूरे नरेंद्र मोदी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

कुमार पंकज 

विशेष संवाददाता, आउटलुक हिंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही दूरदर्शी सोच के रहे हैं। गोधरा कांड के बाद से गुजरात के बदले हालात की रिपोर्टिंग का अवसर जब मुझे मिला उस समय पूरे नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री के तौर पर अलग छाप छोड़ रहे थे। बात 2007 के विधानसभा चुनाव की है। जब मुझे गुजरात में चुनाव की रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। उस समय गुजरात के कई इलाकों में नरेंद्र मोदी के विकास कार्य की चर्चा सुनने को मिल रही थी। गुजरात में कांग्रेस, भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात और आम जनता के बीच जब नरेंद्र मोदी की चर्चा होती थी तो लोगों का यही कहना था कि दूरदर्शी सोच के हैं गुजरात के मुख्यमंत्री।

इस दौरान जब नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं को भी सुना तो लगा कि अन्य राजनीतिज्ञों से अलग सोच रखने वाले नेता हैं नरेंद्र मोदी। जब मुलाकात हुई तो बातचीत में ऐसा लगा कि विजन बहुत साफ है और बहुत कुछ करने की तमन्ना है। प्रधानमंत्री बनने का भी सपना उन्होंने उसी समय सजो लिया था। लेकिन इस मिशन तक पहुंचने के लिए जो रणनीति उन्होने बनाई उसी का परिणाम रहा कि बड़े-बड़े राजनीतिक विश्लेषकों के गणित को पीछे छोड़ प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बने।

साल 2007 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात में फिर सत्ता में आए तो डायमंड प्रकाशन के नरेंद्र कुमार वर्मा का मेरे पास फोन आया कि आपको नरेंद्र मोदी पर किताब लिखनी है। पहले मैंने सोचा कि किसी व्यक्ति की प्रोफाइल लिखना है तो इसके लिए तो बड़ा अध्ययन करना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ सामग्री उनके पास है और कुछ और लोगों से संपर्क करा देंगे जिसको आधार बनाकर आप किताब लिख सकते हैं। बातचीत में नरेंद्र वर्मा ने कहा कि उन्होंने किताब का कवर भी तैयार कर लिया और उसको मुझे मेल भी कर दिया। अब मुझे अपनी तैयारी करनी थी।

बस फिर क्या था एक महीने में मैंने किताब तैयार कर ली और उस पुस्तक का नाम रखा 'दूरदृष्टा नरेंद्र मोदी'। हिंदी में नरेंद्र मोदी की पहली जीवनी किताब के रूप में लिखने का मुझे अवसर मिला। बाद में उस पुस्तक का अंग्रेजी, गुजराती और अन्य भाषाओं में अनुवाद भी हुआ। बाद में उसके कई संस्करण प्रकाशित हुए। आज प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी देश और समाज के लिए क्या कर रहे हैं यह सभी को पता है। इसमें कोई कहने की बात नहीं है कि मैं उनका गुणगान करूं या फिर आलोचना करूं। जो भी हकीकत है जनता को सब पता है। जन्मदिन की मैं बधाई देता हूं।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और नरेंद्र मोदी पर लिखी उनकी पुस्तक ‘दूरदृष्टा नरेंद्र मोदी’ के कई संस्करण कई भाषाओं में प्रकाशित हो चुके हैं)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीनियर सिटीजन PM मोदी से वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कुरैशी ने की ये गुजारिश...

  डॉ. सिराज कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्म दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार एवं कबीर पुरस्कार से सम्मानित सिराज कुरैशी ने तहे दिल से मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि मोदी ने केवल दो व

17-September-2016

पीएम मोदी के व्यक्तित्व को लेकर रहस्य बना रहता है, जिज्ञासा बनी रहती है: जयदीप कर्णिक, संपादक, वेबदुनिया

जयदीप कर्णिक संपादक, वेबदुनिया ।। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने आज अपने जीवन के 66 साल पूरे कर लिए हैं। 2014 के महाजनादेश पर सवार होकर जबसे उन्होंने देश की बागडोर संभाली है, उनको और उनके व्यक्तित्व को लेकर जिज्ञासा भी बढ़ी है और

17-September-2016

वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी ने बताया, कैसे अटलजी के एक फैसले से बदला मोदी का करियर...

विजय त्रिवेदी वरिष्ठ पत्रकार ।। 28 सितम्बर, 2014। न्यूयॉर्क का खचाखच भरा हुआ मैडिसन स्कवायर गार्डन। प्रवासी भारतीयों और खासतौर से गुजरातियों का मेला सा लगा हुआ था। केवल न्यूयॉर्क से ही नहीं, अमेरिका के अलग-अलग

17-September-2016

जितना बहुमत लोकसभा में मोदी के पास है, उतना ही न्यूजरूम में है: संजीव पालीवाल

<p style="text-align: justify;">प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को उनके 67वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। पीएम के जन्मदिन के मौके पर हमने देश के वरिष्ठ संपादकों से मोदी को लेकर उनके 'मन की बात' क्या है, ये जानने की कोशिश की है। इस कड़ी में पेश है वरिष्ठ पत्रकार संजीव पालीवाल जी का पीएम मोदी को लेकर एक नजरिया जो उन्होंने फेसबुक पर लिखा है...</p> <p style="text

17-September-2016

श्मसान में आए इस फोन से क्या है मोदी का कनेक्शन...

बीबीसी के हिंदी डिजिटल विंग में संवाददाता प्रदीप कुमार का एक लेख प्रकाशित हुआ है, जिसमें उन्होंने बताया कि श्मशान में आया नरेंद्र मोदी के पास अटल बिहारी वाजपेयी की एक कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी। पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट... श्मशान में आए फ़ोन का मोदी से वो कनेक्शन

17-September-2016


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

15 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

14 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago