होम / ओटीटी / PW ने लॉन्च किया नया OTT प्लेटफॉर्म ‘PW Pi OTT’, इन मायनों में है खास
PW ने लॉन्च किया नया OTT प्लेटफॉर्म ‘PW Pi OTT’, इन मायनों में है खास
भारत में ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाते हुए PW (Physics Wallah) ने अपना नया OTT प्लेटफॉर्म ‘PW Pi OTT’ लॉन्च किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
देश में ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाते हुए PW (Physics Wallah) ने अपना नया OTT प्लेटफॉर्म ‘PW Pi OTT’ लॉन्च किया है। इसका मकसद देशभर के छात्रों को कम दाम में, बेहतर और बिना किसी बाधा के पढ़ाई का मौका देना है।
PW के मुताबिक, भारत में अच्छी शिक्षा हमेशा महंगी रही है। PW पहले से ही IIT-JEE, NEET, UPSC, CA जैसे एग्जाम्स के लिए सस्ते कोर्सेज देता रहा है, जिनकी कीमत आम तौर पर ₹4,000 से ₹6,000 तक होती है। लेकिन अभी भी लगभग 70% छात्र ऐसे हैं जो ये फीस नहीं दे पाते। इसी कमी को पूरा करने के लिए PW ने PW Pi OTT पेश किया है, जिसमें सब्सक्रिप्शन की कीमत है:
-
मासिक प्लान: ₹300
-
6 महीने का प्लान: ₹1,500
-
वार्षिक प्लान: ₹2,400
PW का कहना है कि इस मॉडल से छोटे शहरों, गांवों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्र भी अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक आसानी से पहुंच सकेंगे। विज्ञापन, नोटिफिकेशन और रिकमेंडेड वीडियो की वजह से फ्री लर्निंग प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब या सोशल मीडिया पर छात्रों का ध्यान आसानी से भटक जाता है। PW Pi OTT इन सब परेशानियों को दूर करता है, क्योंकि यह एक ऐड-फ्री प्लेटफॉर्म है जहां छात्र सिर्फ पढ़ाई पर फोकस कर सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि यह OTT प्लेटफॉर्म छात्रों को स्मार्ट और इंटरएक्टिव लर्निंग का अनुभव प्रदान करेगा। इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जैसे- AI की मदद से लाइव डाउट सॉल्विंग, प्रैक्टिस क्विज और होमवर्क असाइनमेंट, पॉकेट कोर्स जिनसे किसी खास टॉपिक पर फोकस किया जा सकता है, रिकॉर्डेड लेक्चर्स, ताकि छात्र अपनी गति से पढ़ सकें। इससे छात्र किसी भी समय और कहीं से भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं, बिना लाइव क्लास के दबाव के और PW Pi OTT पर छात्रों के लिए हर तरह की परीक्षा का कोर्स मौजूद है।
इसके साथ ही, प्लेटफॉर्म पर डाउनलोडेबल PDF, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (PYQs), प्रैक्टिस टेस्ट, और शिक्षक, विषय या टॉपिक के अनुसार लेक्चर सर्च करने की सुविधा भी दी गई है। यह प्लेटफॉर्म कम डेटा उपयोग और ऑफ़लाइन डाउनलोड की सुविधा के साथ ग्रामीण छात्रों के लिए भी सुलभ है।
टैग्स