होम / ओटीटी / हर्ष शेट्टी ने छोड़ा जियोस्टार, इस पद पर जॉइन कर सकते हैं SonyLIV

हर्ष शेट्टी ने छोड़ा जियोस्टार, इस पद पर जॉइन कर सकते हैं SonyLIV

जियोस्टार से जुड़े सीनियर मीडिया एग्जिक्यूटिव हर्ष शेट्टी ने कंपनी छोड़ दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

जियोस्टार से जुड़े सीनियर मीडिया एग्जिक्यूटिव हर्ष शेट्टी ने कंपनी छोड़ दी है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही SonyLIV से जुड़ सकते हैं, जहां उन्हें चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) की अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर किसी भी कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हर्ष शेट्टी नवंबर 2024 से ‘स्टार भारत’ और ‘स्टार उत्सव’ के बिजनेस हेड के तौर पर काम कर रहे थे। उनके जाने को ब्रॉडकास्ट और OTT सेक्टर में एक और बड़े लीडरशिप मूवमेंट के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले, जुलाई 2023 में हर्ष शेट्टी को डिज्नी स्टार और डिज्नी+ हॉटस्टार में इंग्लिश और हिंदी मूवीज का बिजनेस हेड बनाया गया था। इस भूमिका में वह टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों से जुड़े कंटेंट और बिजनेस की रणनीति संभाल रहे थे।

हर्ष शेट्टी का डिज्नी स्टार के साथ जुड़ाव एक दशक से भी ज्यादा पुराना रहा है। उन्होंने साल 2014 में नेटवर्क को असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, हिंदी मूवीज बिजनेस के तौर पर जॉइन किया था। इसके बाद वह वाइस प्रेसिडेंट और फिर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। अक्टूबर 2020 में उन्हें एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर – हिंदी और इंग्लिश मूवी बिजनेस की जिम्मेदारी दी गई, जहां उन्होंने करीब तीन साल तक टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मूवी क्लस्टर को लीड किया।

डिज्नी स्टार से पहले हर्ष शेट्टी टाइम्स नेटवर्क से भी जुड़े रहे हैं। वहां उन्होंने ‘मूवीज नाउ’ के लिए चीफ मैनेजर – स्ट्रैटेजी के तौर पर काम किया और बाद में ‘रोमेडी नाउ’ में एसोसिएट बिजनेस हेड की भूमिका निभाई। इस दौरान वह प्रोग्रामिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी और बिजनेस प्लानिंग से जुड़े काम संभालते रहे।

अपने करियर की शुरुआत में हर्ष शेट्टी ने 2007 से 2011 के बीच स्टार इंडिया के साथ भी काम किया। यहां उन्होंने कंटेंट और प्रोग्रामिंग स्ट्रैटेजी से जुड़े कई रोल निभाए, जिनमें ‘चैनल [V]’ में कंटेंट इंजन और प्रोग्रामिंग स्ट्रैटेजी मैनेजर की जिम्मेदारी भी शामिल रही। इसके अलावा, वह TAM मीडिया रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड में भी काम कर चुके हैं, जहां उन्हें मीडिया एनालिटिक्स और ऑडियंस मेजरमेंट की शुरुआती समझ मिली।

सूत्रों का कहना है कि SonyLIV इस वक्त OTT स्पेस में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अपने कंटेंट को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है। ऐसे में हर्ष शेट्टी का संभावित जुड़ाव ओरिजिनल कंटेंट, फिल्मों और अलग तरह के प्रोग्रामिंग फोकस को नई दिशा दे सकता है।

फिलहाल, खबर लिखे जाने तक जियोस्टार और SonyLIV दोनों में से किसी ने भी इस नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुवोंकर बनर्जी संभालेंगे SonyLIV के हिंदी ओरिजिनल्स की कमान

'सोनीलिव' (SonyLIV) ने सुवोंकर बनर्जी की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।

25-February-2026

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

19-February-2026

ZEE5 के नए नेशनल सेल्स हेड बने अंकुर राजेश कपिला

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) ने अंकुर राजेश कपिला को अपना नया नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है।

14-February-2026

दिव्यांग दर्शकों के लिए बदलेगा OTT का अनुभव, कंटेंट एक्सेसिबिलिटी पर सरकार के नए नियम

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को सुनने और देखने में दिक्कत झेलने वाले लोगों के लिए कंटेंट को ज्यादा सुलभ बनाने से जुड़ी अंतिम गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

09-February-2026

फिल्म और टीवी शो बनाने में AI का सहारा लेगा एमेजॉन, खर्च व समय दोनों होंगे कम

एमेजॉन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फिल्मों और टीवी शोज को बनाने की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी में है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

‘S4M 40 अंडर 40’: प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतिभागियों का किया आकलन

एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' द्वारा आयोजित ‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’ के चौथे संस्करण के लिए 14 मार्च 2026 को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

6 hours ago

कांग्रेस के मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को भेजा समन

दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर मानहानि मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को समन जारी किया है।

2 hours ago

एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम

दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

5 hours ago

इस मामले को लेकर 'डिश टीवी' पर NSE व BSE ने लगाया 9.2 लाख रुपये का जुर्माना

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को स्टॉक एक्सचेंज के नियमों का पालन न करने के चलते जुर्माना भरना पड़ा है।

6 hours ago