होम / मीडिया फोरम / इस फेलोशिप के लिए पत्रकार 20 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
इस फेलोशिप के लिए पत्रकार 20 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">मध्यप्रदेश के सक्रिय पत्रकारों के लिए 'विकास संवाद मीडिया फैलोशिप' की घोषणा कर दी गई है। सामाजिक सरोकारों के मुद्दें पर दी जाने वाली यह फेलोशिप इस साल ‘पोषण की सुरक्षा और कुपोषण’ (आदिवासी, दलित, समाज) और नवजात शिशु व बाल स्वास्थ्य देखभाल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मध्यप्रदेश के सक्रिय पत्रकारों के लिए 'विकास संवाद मीडिया फैलोशिप' की घोषणा कर दी गई है। सामाजिक सरोकारों के मुद्दें पर दी जाने वाली यह फेलोशिप इस साल ‘पोषण की सुरक्षा और कुपोषण’ (आदिवासी, दलित, समाज) और नवजात शिशु व बाल स्वास्थ्य देखभाल पर केंद्रित है।
इस फैलोशिप के लिए प्रिंट, डिजिटल, रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार आवेदन कर सकते हैं।
पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकारों की एक चयन समिति करेगी। समिति में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश उपाध्याय, अन्नू आनंद, श्रावणी सरकार, अरुण त्रिपाठी, रिचर्ड महापात्र, चंद्रकांत नायडू व जूरी सदस्य सचिव राकेश दीवान शामिल होंगे।
फैलोशिप के दौरान पत्रकार को सम्बंधित विषय पर 10 समाचार आलेख प्रकाशित करवाने होंगे। इनमें नीतिगत मुद्दों पर 3 विस्तृत आलेख होना अनिवार्य है। फैलोशिप की समाप्ति पर 10,000 शब्दों का एक विस्तृत आलेख/ रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। फैलोशिप के दौरान चयनित पत्रकारों को कुल 84,000 रुपए की सम्मान निधि शोध कार्य और लेखन के लिए दी जाएगी।
फैलोशिप से संबंधित पूरी जानकारी व आवेदन फार्म और प्रपत्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं, या फिर नीचे दिए पते से भी लिए जा सकते हैं
URL- http://www.mediaforrights.org/images/brochure.pdf
पता- विकास संवाद, ई-7/226, प्रथम तल, धनवंतरी काम्प्लेक्स, अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा, भोपाल (फोन-0755-4252789)
यहां बता दें कि आवेदन 20 अप्रैल तक किए जा सकेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स