होम / मीडिया फोरम / जागरण की खबर से नाराज ASI ने पंजाब केसरी के फोटो जर्नलिस्ट संग किया ये सलूक

जागरण की खबर से नाराज ASI ने पंजाब केसरी के फोटो जर्नलिस्ट संग किया ये सलूक

रामजस कॉलेज में पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज का मामला अभी भूल भी नहीं पाए थे, कि दिल्ली पुलिस की बर्बरता की एक और घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर दिल्ली यातायात पुलिस में तैनात एएसआई ने दिल्ली के इंडिया गेट के पास फोटो खींच रहे एक फोटो जर्नलिस्ट की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, वहां मौजूद तीन अन्य क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

रामजस कॉलेज में पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज का मामला अभी भूल भी नहीं पाए थे, कि दिल्ली पुलिस की बर्बरता की एक और घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर दिल्ली यातायात पुलिस में तैनात एएसआई ने दिल्ली के इंडिया गेट के पास फोटो खींच रहे एक फोटो जर्नलिस्ट की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, वहां मौजूद तीन अन्य कर्मियों ने भी फोटो जर्नलिस्ट को धमकी दी और बदसलूकी की।

बता दें कि श्रीकांत सिंह नाम के जिस फोटो जर्नलिस्ट से बदसलूकी की गई वह पंजाब केसरी में कार्यरत है।

हालांकि घटना के बाद, मीडियाकर्मियों ने आला अधिकारियों से मिलकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एएसआई जसमेर सिंह को लाइन हाजिर करने व तीन अन्य कर्मियों को इंडिया गेट के बीट से हटाकर दूसरे बीट में तबादला करने की बात कही गई। डीसीपी और पुलिस प्रवक्ता मधुर वर्मा ने देर शाम कार्रवाई की पुष्टि की।

जर्नलिस्ट के मुताबिक, जब वह मंगलवार दोपहर 1.30 बजे इंडिया गेट, सी- हेक्सागन के पास फोटो खींच रहा था, तभी उसके पास एएसआई जसमेर सिंह तीन अन्य सहकर्मी एएसआई सुमेर, सिपाही सुरेश व एक अन्य वहां आ गए। एएसआइ जसमेर सिंह ने उसके पास आकर नाम और फोटो खींचने की वजह पूछी और भड़क गए। इस बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। बात आगे बढ़ने पर एएसआई ने फोटो जर्नलिस्ट का कॉलर पकड़ पिटाई शुरू कर दी और धमकाया। इसके बाद तीन अन्य यातायात कर्मियों ने भी फोटो जर्नलिस्ट से बदसलूकी की और धमकी दी।

इसके बाद, यातायातकर्मियों के खिलाफ फोटो जर्नलिस्ट ने 100 नंबर पर कॉल कर शिकायत कर दी, तब बचने के लिए मुख्यालय में बैठने वाले आला अधिकारियों के निर्देश पर एएसआई ने भी 100 नंबर पर कॉल कर दी। दोनों का मेडिकल कराया गया। बयान दर्ज किए गए। बात विशेष आयुक्त मुकेश कुमार मीणा तक पहुंचने पर वह पहले कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं हुए। बाद में डीसीपी मधुर वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जसमेर सिंह को लाइन हाजिर और तीन अन्य को दूसरे बीट में तबादला कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले दैनिक जागरण में यातायात पुलिस की लापरवाही और खराब सिग्नल की फोटो छपी थी। इसमें ये चारों यातायातकर्मी कुर्सियों पर बैठे हुए थी, जबकि लोग जान खतरे में डालकर सड़क पार कर रहे थे। फोटो प्रकाशित होने से चारों बेहद नाराज थे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago