होम / मीडिया फोरम / सूचना-प्रसारण मंत्रालय इस अंतरराष्ट्रीय संगठन की सूची में शामिल...

सूचना-प्रसारण मंत्रालय इस अंतरराष्ट्रीय संगठन की सूची में शामिल...

विश्व के स्थायी विकास और विकास के लक्ष्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

विश्व के स्थायी विकास और विकास के लक्ष्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक वैश्विक मीडिया कॉम्पैक्ट का गठन किया गया है। इसमें भारत के सूचना-प्रसारण मंत्रालय को भी शामिल किया गया है। इसके लिए पूरी दुनिया से 30 से भी अधिक संगठन सामने आए हैं।

टिकाऊ विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  ग्लोबल मीडिया कॉम्पैक्ट एक नई मुहिम है। 2015 में पूरी दुनिया के नेताओं ने इसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया था। कॉम्पैक्ट में दुनिया भर की मनोरंजन और मीडिया कंपनियों को प्रेरित करने और इनके संसाधनों और प्रतिभाओं का रचनात्मक रूप से लाभ उठाने की बात को कहा गया है। इन तीस कॉम्पैक्ट सदस्यों में भारत का सूचना और प्रसारण मंत्रालय भी शामिल है।

इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ मीडिया की अध्यक्ष ओलुसोला मोमेह ने कहा, ‘एसडीजी कॉम्पैक्ट मीडिया और मनोरंजन का ही गठजोड़ है, यह जनसंवाद को बढ़ाने और टिकाऊ विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में संयुक्त राष्ट्र का साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है। एसडीजी मीडिया संगठन में 100 से अधिक मीडिया और मनोरंजन संगठन शामिल हैं।’

संस्थापक कॉम्पैक्ट सदस्यों में अल जदीद टीवी-लेबनान, असाही शिमबुन-जापान, एशिया पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्ट डेवलपमेंट, यूरोप में एसोसिएशन ऑफ कमर्शियल टीवी, चाइना मीडिया ग्रुप, डेली स्टार अखबार- लेबनान, डेली ट्रिब्यून-फिलीपीन, डॉयचे वेले-जर्मनी, काथीमेरीनि-यूनान, एलबीसीआई टीवी-लेबनान, निक्कन कोगयो शिमबुन-जापान, तास-रूस, दिस डे-नाइजीरिया, टीवीसी-कम्युनिकेशंस-नाइजीरिया, टीवी-ब्रिक्स-रूस और वीडीएल रेडियो-लेबनान शामिल हैं।

 


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय
सम्बंधित खबरें

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 minutes ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

16 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

22 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

1 hour ago