होम / मीडिया फोरम / महिला पत्रकार को मिली धमकी के विरोध में आगे आए कई लोग...
महिला पत्रकार को मिली धमकी के विरोध में आगे आए कई लोग...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। तमिलनाडु के रेत माफिया का पर्दाफाश करने वाली स्वतंत्र पत्रकार संध्या रविशंकर को धमकी मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में हजारों लोग संध्या के समर्थन में आ गए हैं। पत्रकार की सुरक्षा को लेकर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
तमिलनाडु के रेत माफिया का पर्दाफाश करने वाली स्वतंत्र पत्रकार संध्या रविशंकर को धमकी मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में हजारों लोग संध्या के समर्थन में आ गए हैं। पत्रकार की सुरक्षा को लेकर दायर की गई याचिका में करीब हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। खुद संध्या ने पत्रकार संगठनों के साथ-साथ चेन्नई पुलिस और साइबर अपराध शाखा को अपनी शिकायत दी है।
देश में पारदर्शिता और न्यायिक जवाबदेही के लिए काम करने वाली कई नागरिक संस्थाओं के एक संघ ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, ‘संध्या को मिली धमकी के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित दोस्तों द्वारा शुरू की गई याचिका पर हस्ताक्षर करने वालों में कई मैगसेसे पुरस्कार विजेता, संगीतकार टी.एम.कृष्णा, समाजिक कार्यकर्ता अरुणा राय और प्रोफेसर लक्ष्मण भी शामिल हैं।‘
उल्लेखनीय है कि पत्रकार ने अपने कई लेखों में राज्य में चल रहे अवैध रेत खनन का पर्दाफाश किया था। इसमें उन्होंने खनन कारोबारी ए. वैकुंदराजन पर विस्तार से लिखा था। वैकुंदराजन देश के सबसे बड़ा खनिज निर्यातक हैं। वैकुंदराजन पर लिखने के बाद संध्या को अपमानजक और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भरे अनेक अज्ञात कॉल की गईं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स